Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

कृषि विज्ञान कांग्रेस-2026 का उद्घाटन करेंगे सीएम योगी, खेती को नई सोच, नई तकनीक और नई दिशा देने का सशक्त मंच बनेगा ये कार्यक्रम

Priyanshu Ranjan

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को छठवीं उत्तर प्रदेश कृषि विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन करेंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही करेंगे. इस कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों को सम्मानित किया जाएगा. इसका आयोजन भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में किया जा रहा है.

- Advertisement -
सीएम योगी ने इस संबंध में एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि ‘विकसित कृषि-विकसित भारत 2047 के लिए कृषि कायाकल्प’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में आज छठी उत्तर प्रदेश कृषि विज्ञान कांग्रेस-2026 का शुभारंभ होगा. कृषि वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों और नवाचार से जुड़े मनीषियों का यह महासंगम खेती को नई सोच, नई तकनीक और नई दिशा देने का सशक्त मंच बनेगा. यह आयोजन प्रदेश की कृषि शक्ति को आधुनिकता से जोड़ते हुए किसान समृद्धि और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को नई गति प्रदान करेगा.
समारोह में उत्तर प्रदेश कृषि वैज्ञानिक सम्मान योजना (2025-26) के अंतर्गत चयनित 15 वैज्ञानिकों को भी सम्मानित किया जाएगा. इसके अतिरिक्त कई तकनीकी सत्र भी होंगे, जिसमें अनेक कृषि वैज्ञानिक और विशेषज्ञ सम्मिलित होंगे.
See also  Ratlam News निगम का साधारण सम्मेलन 25 मार्च मंगलवार को होगा,फूल मण्डी चौराहे से हकीमवाडा तक की सडक का नाम विरागना गुजरी माता पन्ना धाय के नाम से होगी
Share This Article