AAJ24

[state_mirror_header]

रायपुर : चिरायु योजना बच्चों के लिए बनी वरदान तीनों बच्चों के चेहरे की लौटी मुस्कान, माता-पिता में जगी नई उम्मीद…

Admin
By Admin

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम व चिरायु योजना शून्य से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। जन्मजात हृदय रोग, मोतियाबिंद, कटे-फटे होंठ, टेढ़े-मेढ़े हाथ-पैर सहित कुल 44 गंभीर बीमारियों का उपचार सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की चिरायु टीम नियमित रूप से बच्चों की स्क्रीनिंग कर रिपोर्ट शासन तक भेजती है, जिसके आधार पर उपचार हेतु फंड स्वीकृत किया जाता है। जरूरतमंद परिवार सीधे स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर निःशुल्क इलाज का लाभ ले सकते हैं।

- Advertisement -

जिले में तीन बच्चों का रायपुर में निःशुल्क ऑपरेशन सफल

- Advertisement -

चिरायु योजना के अंतर्गत बीमारी की पुष्टि होने पर जशपुर जिले के तीन बच्चों को रायपुर भेजकर उनका निःशुल्क ऑपरेशन कराया गया। आज तीनों बच्चे स्वस्थ हैं और उनके चेहरों की मुस्कान माता-पिता के जीवन में नई उम्मीद भर रही है।

स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में चिरायु टीम की सक्रिय जांच

कलेक्टर जशपुर के निर्देश पर चिरायु टीम जिले के विभिन्न स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में जन्मजात हृदय रोग, कटे-फटे होंठ, तालू एवं अन्य शल्य-चिकित्सा योग्य बीमारियों की जांच कर रही है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा चिरायु नोडल अधिकारी के मार्गदर्शन में बच्चों की पहचान कर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य संस्थानों में निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

तीन मासूम बच्चों को मिली नई जिंदगी

समीर खड़िया (4 वर्ष) — आंगनबाड़ी केंद्र गौटियापारा, कोतबा में जांच के दौरान जन्मजात हृदय रोग की पुष्टि, रायपुर में निःशुल्क हृदय ऑपरेशन।

स्तुति तिर्की (8 वर्ष) — प्राथमिक शाला धनुपारा, मुड़ाबहला में जन्मजात हृदयरोग पाया गया, सफल उपचार कर स्वस्थ हुईं।

See also  CWC ने मैनेजमेंट ट्रेनी और अकाउंटेंट समेत अन्य पदों पर निकाली भर्ती, एमबीए और बीकॉम डिग्री धारक करें आवेदन

जॉन्सन टोप्पो (1 वर्ष) — आंगनबाड़ी केंद्र कार्राडांड, चिकनीपानी में होंठ एवं तालू की विकृति पाई गई, रायपुर में निःशुल्क ऑपरेशन कराया गया।

44 बीमारियों की पहचान कर श्रेष्ठ अस्पतालों में उपचार

चिरायु योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में बच्चों की संपूर्ण स्वास्थ्य जांच की जाती है। बीमारी या विकृति पाए जाने पर बच्चों को देशभर के श्रेष्ठ अस्पतालों में भेजकर उनका उपचार करवाया जाता है।

परिजनों ने जताया आभार

परिजनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और चिरायु टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह योजना गरीब परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। निःशुल्क इलाज ने उनके बच्चों को नया जीवन दिया है।

Share This Article