Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम/ग्राम सुजापुर में पूर्व सांसद डॉ .लक्ष्मी नारायण पांडेय की प्रतिमा का मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया अनावरण

Priyanshu Ranjan
  1. KCM Advertisment 2025 12x20 1 scaled

रतलाम 28 दिसंबर/प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रविवार 28 दिसंबर को रतलाम जिले के जावरा विधानसभा क्षेत्र के गांव सुजापुर में जावरा विधायक श्री राजेंद्र पांडेय एवं परिवार द्वारा विकसित किए गए स्मृति कुंज में स्थापित मालवा के गांधी के नाम से सुविख्यात जावरा मंदसौर नीमच क्षेत्र के पूर्व सांसद स्वर्गीय श्री लक्ष्मीनारायण पांडेय की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया।

- Advertisement -

प्रतिमा अनावरण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि पूर्व सांसद डॉक्टर पांडेय ने गांव की माटी से निकल कर आदर्शवादी राजनीति के दैदीप्यमान नक्षत्र के रूप में इस क्षेत्र की भूमि को प्रकाशमान किया है

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री सुंदरलाल पटवा, वरिष्ठ नेता श्री कुशाल भाऊ ठाकरे, पूर्व मुख्यमंत्री श्री वीरेंद्र कुमार सखलेचा एवं डॉक्टर लक्ष्मी नारायण पांडेय का स्मरण करते हुए कहा कि जावरा मंदसौर संसदीय क्षेत्र एवं मध्य प्रदेश एवं देश की राजनीति में उनका अहम योगदान रहा है। हम सभी डॉ. पांडेय के आदर्शों पर चलने का संकल्प ले।

यह थे मौजूद

पूर्व सांसद श्री लक्ष्मीनारायण पांडेय एवं जावरा के विधायक श्री राजेंद्र पांडे के गृह गांव सुजापुर में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश संगठन मंत्री श्री हितानंद शर्मा ,उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, नगरीय प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल, मंदसौर जावरा नीमच क्षेत्र के लोकसभा सांसद श्री सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर, संभाग प्रभारी श्री सुरेश आर्य, जावरा विधायक श्री राजेंद्र पांडे ,जावद विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा, नीमच विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक श्री अनिरुद्ध मारू, सुवासरा विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग, रतलाम ग्रामीण विधायक श्री मथुरा लाल डामोर, मंदसौर के पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया, प्रदेश के अन्य जिलों से जनप्रतिनिधि,कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह, एस पी श्री अमित कुमार सहित अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे

See also  Ratlam News/हिंदूहृदय सम्राट बाला साहब ठाकरे का जन्मदिवस धूमधाम मनाया : टीआईटी रोड पर शिवसेना का आयोजन,केक काटकर एवं माल्यार्पण किया

जावरा विधायक श्री राजेंद्र पांडेय ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं सभी अतिथियों को साफा पहनाकर पुष्प हारों से स्वागत किया। श्री पांडेय परिवार के सदस्य गणों ने भी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया।संचालन महेश सोनी ने किया। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने आभार माना।

Share This Article