AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम के मोहन टॉकीज क्षेत्र में चेन स्नेचिंग,क्षेत्र में फैली सनसनी : बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन झपटी

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम, 8 नवंबर। शुक्रवार को दोपहर में घनी आबादी क्षेत्र से बहू के साथ जा रही सास के साथ वारदात हो गई। बाइक पर आए दो युवक सोने की चेन झपटकर ले गए। बहू उनके पीछे दौड़ी, मगर पकड़ नहीं पाई। शोर मचाया लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलते ही एएसपी सहित पुलिस मौके पर पहुंची। साइबर सेल के अधिकारी ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसमें दो युवक नजर आए हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

- Advertisement -

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घास बाजार निवासी विनोद गादिया की पत्नी 66 वर्षीय अंगुरबाला अपनी बहू प्रियंका गादिया के साथ मोहन टॉकीज क्षेत्र भोयरा बावड़ी में रिश्तेदार से मिलने गई थी। लौटते समय तकरीबन 1 बजे बाइक से आए दो युवकों ने वारदात को अंजाम दे दिया। करीब 20 ग्राम वजनी चेन झपटकर ले गए। इस घटना से हक्की बक्की हुई बहू प्रियंका गादिया ने बाइक सवार के पीछे दौड़ लगाई मगर पकड़ नहीं पाई। शोर मचाया। आसपास के लोग आए। पुलिस को सूचना दी गई। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची।

मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, माणक चौक थाना प्रभारी, साइबर सेल प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जानकारी ली गई। तत्काल लैपटॉप के माध्यम से सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए जिसमें बाइक पर दो व्यक्ति जाते हुए नजर आए हैं। एसपी का कहना है कि संदिग्धों की तलाश में पुलिस जुट गई है। शीघ्र ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

See also  मध्यप्रदेश परशुराम कल्याण बोर्ड रतलाम नगर इकाई का गठन, सुनील दुबे अध्यक्ष व चैतन्य शर्मा सचिव बने
TAGGED:
Share This Article