AAJ24

[state_mirror_header]

जावरा/मिंडाजी संगम पर डोंगी पलटने से डूबे युवक का मामला : करणी सेना परिवार प्रमुख के जीवन सिंह शेरपुर का प्रशासन पर आरोप : संसाधनों की कमी, 2 दिन बाद भी नहीं मिला डूबा युवक ; जब तक युवक नहीं मिलता ना हम जाएंगे ना प्रशाशन को जाने देंगे।

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट 

- Advertisement -

IMG 20260212 WA0039

- Advertisement -

रतलाम/जावरा ;मिंडाजी संगम पर डोंगी पलटने से डूबे युवक का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिला। रविवार को हुए हादसे के बाद से लगातार सर्चिंग अभियान जारी है, लेकिन सोमवार शाम 8 बजे तक भी युवक को तलाशा नहीं जा सका।

IMG 20260217 WA00101घटनास्थल पर सोमवार सुबह से मौजूद करणी सेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर ने प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि डूबा युवक एक किसान का बेटा है और पर्याप्त संसाधन नहीं लगाए जाने के कारण दो दिन में भी उसे खोजा नहीं जा सका।

IMG 20260217 WA0012

“संसाधनों की कमी साफ दिखाई दे रही है। अगर समय पर आधुनिक उपकरण और पर्याप्त टीम लगाई जाती तो शायद अब तक युवक मिल जाता। जब तक नदी से शव बाहर नहीं निकल जाता, हम रातभर यहीं डटे रहेंगे और प्रशासन को भी यहां से जाने नहीं देंगे।” — जीवन सिंह शेरपुर

IMG 20260217 WA0013

क्या है मामला?

रविवार को मिंडाजी संगम पर तीन युवक डोंगी से नदी पार कर रहे थे। संतुलन बिगड़ने से डोंगी पलट गई और तीनों पानी में गिर गए। दो युवक तैरकर बाहर निकल आए, जबकि एक गहरे पानी में लापता हो गया।

IMG 20260217 WA0011

सर्चिंग जारी

गोताखोरों और पुलिस की टीम द्वारा लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अंधेरा होने के बावजूद लाइटें लगाकर सर्चिंग जारी है। ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश है.

See also  गाइडलाइन दरों में बड़ा बदलाव: केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड के निर्णयों से रियल एस्टेट सेक्टर को राहत,,,
Share This Article