AAJ24

[state_mirror_header]

BREAKING: अमेरिका में न्यू-ईयर मना रहे लोगों को ट्रक से रौंदा:15 की मौत

Aaj 24
By Aaj 24

वॉशिंगटन.अमेरिका के लुइसियाना राज्य के न्यू ऑर्लियंस शहर में एक जनवरी को एक शख्स ने नए साल का जश्न मना रहे लोगों पर पिकअप ट्रक चढ़ा दिया। इसमें 15 की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए।

- Advertisement -

घटना भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे की है। इस वक्त न्यू ऑर्लियंस में रात के 3 बजकर 15 मिनट हो रहे थे। शहर की सबसे व्यस्तम बॉर्बन स्ट्रीट पर हजारों लोग जश्न मना रहे थे। अचानक एक गाड़ी भीड़ को रौंदते हुए आगे बढ़ी।

- Advertisement -

इसके बाद हमलावर पिकअप ट्रक से बाहर आया और लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें हमलावर की मौत हो गई। मुठभेड़ में दो पुलिस वाले भी घायल हो गए।

See also  तीन खालिस्तान समर्थक आतंकी मुठभेड़ में ढेर, दो AK-47 बरामद; पंजाब में पुलिस चौकी पर किया था हमला
Share This Article