Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही बोट डूबी:3 की मौत

Aaj 24
By Aaj 24

मुंबई , महाराष्ट्र के मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही नीलकमल बोट डूब गई। बोट में 80 यात्री सवार थे, जिसमें से 3 लोगों की मौत हो गई है। करीब 66 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है। बाकी लोग लापता हैं।

- Advertisement -

बोट मालिक का आरोप है कि मुंबई से एलिफेंटा गुफाओं की ओर जाते समय अरब सागर में बुचर द्वीप के पास नौसेना की गश्ती स्पीड बोट ने नाव को टक्कर मार दी। इससे नाव में पानी भर गया और वह डूब गई।

- Advertisement -

नौसेना, जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (JNPT), तटरक्षक बल, यलोगेट पुलिस स्टेशन 3 और स्थानीय मछली पकड़ने वाली नौकाओं की मदद से राहत और बचाव कार्य जारी है। 4 हेलीकॉप्टर भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। यात्रियों को गेटवे ऑफ इंडिया वापस लाया जा रहा है।

See also  राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 5 करोड रुपए की लागत से पुरखौती मुक्तांगन में सरगुजा प्रखंड का लोकार्पण किया...
Share This Article