Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

महाकुंभ में ब्लास्ट की धमकी, आधी रात तक सर्चिंग

Aaj 24
By Aaj 24

प्रयागराज।’ महाकुंभ का आज छठा दिन है। सुबह 10 बजे तक 20 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। अब तक 7.5 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम स्नान कर चुके हैं। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने संगम में डुबकी लगाई। आज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह प्रयागराज आ रहे हैं। वह संगम में स्नान करेंगे। सेना के अफसरों के साथ बैठक भी करेंगे।

- Advertisement -

छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सली मार गिराए

- Advertisement -

राजनाथ सिंह के आने से पहले देर रात शहर और महाकुंभ क्षेत्र में आर्मी के जवान उतरे। पुलिस ने भी जांच-पड़ताल बढ़ा दी। मेला क्षेत्र में जाने वाली गाड़ियों की तलाशी ली। 18 संदिग्ध लोगों को पकड़ा। इनमें से कुछ के पास आधार कार्ड नहीं थे। कुछ अपने बारे में सही जानकारी नहीं दे सके। कई युवकों को चोरी के शक में पकड़ा गया।

सेक्टर-18 में बम की सूचना पर देर रात तक पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां परेशान रहीं। पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बम डिस्पोजल स्क्वॉड की टीमों ने सेक्टर-18 सहित महाकुंभ के एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला। सफाईकर्मी के पास दोपहर में कॉल आई थी कि सेक्टर-18 में बम है। थोड़ी ही देर में ब्लास्ट की धमकी दी थी। पुलिस कॉल डिटेल निकलवा रही है।

See also  मोदी बोले-कांग्रेस के शाही परिवार ने राष्ट्रपति का अपमान किया
Share This Article