Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

बिग ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पुलिस भर्ती प्रक्रिया, 6 गिरफ्तार

Aaj 24
By Aaj 24

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में पुलिस भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी के मामले में एक बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने राजनांदगांव पुलिस भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया है। यह फैसला भर्ती प्रक्रिया में हुई अनियमितताओं और धांधलियों के कारण लिया गया है।

- Advertisement -

CG News : किचन में महाराजा की तरह फन फैलाए बैठा था 5 फीट लंबा किंग कोबरा

- Advertisement -

 

सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चार आरक्षक भी शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों में परिधि निषाद, योगेश कुमार धुर्वे, पवन कुमार साहू, नुतेश्वरी धुर्वे, धर्मराज मरकाम और पुष्पा चंद्रवशी का नाम शामिल है। इन पर आरोप है कि उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ियां की थीं और इसको लेकर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।

See also  छत्तीसगढ़: IED ब्लास्ट में घायल हुए सुरक्षा बल के 2 जवान
Share This Article