Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

भटगांव विधानसभा क्षेत्र में 150.56 करोड़ की सड़क योजनाओं को हरी झंडी,33 सड़क निर्माण कार्यों को मिली प्रशासनिक स्वीकृति…

भटगांव विधानसभा में 150.56 करोड़ की सड़क योजनाओं को मंजूरी | 33 सड़कें स्वीकृत

Priyanshu Ranjan

सूरजपुर:भटगांव विधानसभा क्षेत्र में सड़क अधोसंरचना के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए क्षेत्र में 150.56 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस स्वीकृति से भैयाथान और ओड़गी विकासखंड के ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा सुदृढ़ होगी और ग्रामीण विकास को गति मिलेगी।

- Advertisement -

उन्नयन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार भटगांव विधानसभा क्षेत्र में कुल 33 सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इनमें कई ऐसे मार्ग शामिल हैं जिनकी मांग लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा की जा रही थी। सड़कों के निर्माण से दूरस्थ गांव मुख्य मार्गों से जुड़ेंगे।

- Advertisement -

प्रमुख स्वीकृत कार्यों में ओड़गी नवाटोला रोड (8.20 किमी से धुईडीह पंडोपारा) शामिल है, जिसकी लागत 28.99 करोड़ रुपये है। इसके अलावा भवरखोह से जमड़ी मार्ग (9.50 करोड़), खोंड नवापारा से केसर मार्ग (8.73 करोड़), माड़र से भाड़ी नवापारा मार्ग (8.38 करोड़) तथा भैयाथान ब्लॉक में भौराही देवालय से शिवपुर मार्ग सहित अन्य सड़कें स्वीकृत की गई हैं।

इन सड़कों के निर्माण से किसानों को कृषि उपज के परिवहन में सुविधा मिलेगी, विद्यार्थियों और मरीजों का आवागमन आसान होगा तथा ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।

इस संबंध में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि क्षेत्र का विकास और जनता को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। स्वीकृत सड़क परियोजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएंगी और निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे कराए जाएंगे।

See also  कलेक्टर एस. जयवर्धन की अध्यक्षता में सूरजपुर में स्वास्थ विभाग की संयुक्त मासिक समीक्षा बैठक संपन्न, कलेक्टर ने प्रसव संबधित मामलों में गंभीरता से कार्य करने पर दिया जोर

सड़क निर्माण कार्यों की प्रशासनिक स्वीकृति मिलने से भटगांव विधानसभा क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और क्षेत्रवासियों को जल्द ही कार्य प्रारंभ होने की उम्मीद है।

Share This Article