Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

ग्राम पंडरी में बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने पकड़ा 700 बोरी अवैध धान, एक गिरफ्तार,

Priyanshu Ranjan

बलरामपुर। जिले में अवैध धान भंडारण और परिवहन पर कड़ी निगरानी के बीच राजस्व, खाद्य एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने तहसील रघुनाथनगर के ग्राम पंडरी में बड़ी कार्रवाई की है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नीरनीधी नंदेहा के नेतृत्व में की गई इस छापेमारी में 700 बोरी अवैध धान जब्त किया गया।

- Advertisement -

जांच के दौरान पता चला कि ग्राम पंडरी निवासी चंबलपति ने बाहरी इलाकों से धान मंगवाकर अपने घर में अवैध रूप से भंडारित किया था। जब्त धान के खिलाफ मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के निर्देश पर जिले में अवैध धान की रोकथाम के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने सभी निगरानी दलों, नोडल एवं राजस्व अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि केवल पात्र किसानों से ही खरीदी सुनिश्चित की जाए।

धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होगी। कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवैध भंडारण की सूचना प्रशासन को दें — शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

See also  Ratlam News/व्हाट्सएप पर मिली जान से मारने की धमकी,पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी को , पुलिस ने दर्ज किया मामला,जांच की शुरु
Share This Article