AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम में मानवता की मिसाल : शिक्षक गणेश मालवीय करेंगे दिव्यांग मुस्कान का पूरे जीवन भर पढ़ाई का खर्च, लिया गोद – छलक आए आंसू

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

IMG 20260212 WA0039

- Advertisement -

रतलाम/जिले पिपलोदा विकासखंड शनिवार को दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर आयोजित किया गया था ,शिविर के दौरान पिपलोदा के शिक्षक, गणेश मालवीय भी इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए जहां अनेक दिव्यांग बालक बालिकाएं ,उनके पालक, अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे

IMG 20260215 WA0029 scaled

इस दौरान शिक्षक गणेश मालवीय की निगाह एक बालिका पर पड़ी जिसका नाम रितिका है जड़वासा की रहने वाली है उम्र 6 वर्ष की है जिसका भोलापन ओर आकर्षक मुस्कान ने शिक्षक का मन मोह लिया

IMG 20260215 WA0026

जब मालवीय ने बच्ची से बातचीत की तो पता चला कि यह दिव्यांग है और बात नहीं कर सकती यहां सुनकर शिक्षक का हृदय द्रवित हुआ और उन्होंने इस बालिका को गोद में उठाया और पिता से पूरी बात की

जब उन्हें बच्ची बारे में पूरी जानकारी मिली तो उन्होंने बालिका को ₹600 प्रति माह अपनी ओर से आर्थिक सहायता और भविष्य में पढ़ाई का खर्च पूरे जीवन भर संकल्प लेकर दिव्यांग बालिका को गोद लिया इतना करने भर से शिक्षक का मन भर गया और आंसू छलक आए

परमात्मा ऐसी तकलीफ, किसी को ना दे, इस बच्ची की खूबसूरती पर, दिव्यांगता का ग्रहण.

See also  Ratlam News/ग्रामीण विधायक का करीबी सुनील गुर्जर के खिलाफ मुकदमा दर्ज,टोल मैनेजर ने लगाया 50 हजार की अवैध वसूली का आरोप!
Share This Article