AAJ24

[state_mirror_header]

अमेरिकन एयरलाइंस के विमान की मिलिट्री हेलिकॉप्टर से टक्कर:प्लेन और चॉपर नदी में गिरे, 18 शव बरामद; प्लेन में 64 लोग सवार थे

Aaj 24
By Aaj 24

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन DC में बुधवार रात को एक यात्री विमान और एक हेलिकॉप्टर टकरा गए। क्रैश के बाद दोनों पोटोमैक नदी में गिर गए। प्लेन में 4 क्रू मेंबर समेत 64 लोग सवार थे। CBS न्यूज के मुताबिक अब तक 18 शव बरामद कर लिए गए हैं।

- Advertisement -

बाल-बाल बचे यात्री ,नशे में ड्राइवर ने झाड़ियों में घुसा दी बस, 100 लोग थे सवार

- Advertisement -

वॉशिंगटन के फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक घटना रोनाल्ड रीगन एयरपोर्ट के पास हुई। हादसा US एयरलाइन्स के CRJ700 बॉम्बार्डियर जेट और सेना के ब्लैक हॉक (H-60) हेलिकॉप्टर के बीच हुआ। सेना के अधिकारियों के मुताबिक हेलिकॉप्टर में 3 लोग सवार थे।

अमेरिकन एयरलाइन्स का जेट कंसास राज्य से वॉशिंगटन आ रहा था। कंपनी ने रात 9 बजे के बाद इस हादसे की पुष्टि की। अधिकारियों के मुताबिक रात 8:50 बजे रीगन नेशनल एयरपोर्ट (डीसीए) के पास विमान हादसे की कई कॉल आईं।

फिलहाल एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें और लैंडिंग रोक दी गई हैं। दोनों विमानों का मलबा पोटोमैक नदी में है।

See also  बच्चों को जहर देकर कपल ने सुसाइड किया ,जानें पूरा मामला
Share This Article