Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

बीजेपी में मंडल और जिला अध्यक्षों के चुनाव के लिए आयु सीमा तय

Aaj 24
By Aaj 24

रायपुर। भाजपा संगठन चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ में तैयारियां तेज हो गई है। संगठन चुनाव में युवाओं को मौका देने के लिए भाजपा ने बड़ा फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि पार्टी ने मंडल अध्यक्ष और जिला अध्यक्षों के चुनाव के लिए आयु सीमा तय कर दी है। जबकि BJYM जिलाध्यक्ष के लिए भी उम्र की सीमा हटाई गई है। आयु सीमा तय किए जाने को लेकर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी नितिन नबीन ने कहा है कि भाजपा युवाओं को ज्यादा से ज्यादा मौका देना चाहती है इसलिए ऐसा किया गया है।

 

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा ने मंडल अध्यक्ष के लिए 45 वर्ष की आयु और जिला अध्यक्ष के लिए 60 वर्ष की उम्र तय की है। यानि 45 साल से अधिक आयु वाले कार्यकर्ता ​मंडल अध्यक्ष नहीं बन सकेंगे। बात करें भारतीय जनता युवा मोर्चा की तो यहां उम्र की सीमा घटा दी गई है। BJYM जिलाध्यक्ष के लिए 32 वर्ष की आयु तय की गई है। बता दें कि पहले BJYM जिलाध्यक्ष के लिए अधिकतम 35 साल की उम्र थी।

 

आयु सीमा तय किए जाने को लेकर प्रदेश भाजपा प्रभारी नितिन नबीन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि BJP युवाओं को ज्यादा से ज्यादा मौका दे रही है। BJP और कांग्रेस में जमीन-आसमान का अंतर है, कांग्रेस में केवल गांधी परिवार को मौका मिलता है। BJP में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को समान अवसर मिलता है।

 

See also  छत्तीसगढ़ में डूबते सूर्य को अर्घ्य, गाया छठ गीत
Share This Article