AAJ24

[state_mirror_header]

वसुंधरा राजे के काफिले के साथ हादसा

Aaj 24
By Aaj 24

जयपुर। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के काफिले की एक गाड़ी पलट गई। इस हादसे में तीन पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है। जानकारी के अनुसार ये घटना पाली में हुई। बताया जाता है कि पूर्व सीएम के काफिले में चल रही पुलिस की गाड़ी हादसे का शिकार हुई है। इस घटना में 3 पुलिस के जवानों को चोटें आई हैं।

- Advertisement -

Ratlam News ;एसबीआई द्वारा जागरूकता अभियान,साइबर अपराध से बचने के लिए : हरि झंडी दिखाई और सिक्का वितरण वाहन का शुभारंभ

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के काफिले की एक गाड़ी मोटर साइकिल से टकराने से बचने के प्रयास में पलट गई, जिसमें तीन पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गए। यह घटना उस समय हुई, जब पूर्व सीएम वसुंधरा राजे मंत्री ओटा राम देवासी की माता के निधन पर संवेदना व्यक्त करने उनके गांव मुंडारा जा रही थीं।

घटना के बारे में पाली के एसपी चूना राम जाट ने जानकारी देते हुए कहा, “कार में सात पुलिसकर्मी सवार थे। उनमें से कुछ को मामूली चोटें आई हैं।” हादसे के बारे में एक भाजपा नेता ने कहा कि उनकी कार उस कार के पीछे थी, जो तीन बार पलटी। उन्होंने कहा कि वह तुरंत नीचे उतरे और घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल भेजने में मदद की।

See also  इतनी बुरी तरह जले... शवों के DNA टेस्ट कराने की आई नौबत; जयपुर हादसे में अब तक 14 की मौत
Share This Article