Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम जिले के नामली में युवक की हत्या, खंभे से बांधकर सर गंजा किया : फिर हुई मारपीट, एक व्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस जुटी जांच में

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट 

- Advertisement -

रतलाम, 26 जुलाई। जिले के नामली थाना क्षेत्र में शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात एक विद्यार्थी को खंभे से बांधकर पीटा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। संदिग्ध हालत में उसका शव मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को राउंड अप किया है।

- Advertisement -

मिली जानकारी के अनुसार नामली थाना क्षेत्र के मेवासा गांव में रात तकरीबन ढाई बजे एक विद्यार्थी को खंभे से बांधकर बुरी तरीके से पीटा गया। इतना ही नहीं उसका सर भी गंजा कर दिया गया। मेवासा में किसी लड़की से मिलना आया था। जो परिजनों ने देख लिया और घटना को अंजाम दे दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को पोस्टमार्टम के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

विद्यार्थी की पहचान आयुष मालवीय (17) पिता समरथ मालवीय के रूप में की गई है। आयुष कांडरवासा का निवासी है कक्षा 12वीं में पढ़ता है। पिता गांव गांव फेरी लगाकर सूखे मसाले बेचते हैं। पिता ने बताया कि रात को बेटा का घर से निकाल कर गया पता नहीं। एसडीओपी ग्रामीण किशोर पाटनवाला ने बताया कि पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को राउंड अप किया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है

See also  आस्ता के प्राचीन बम्हनी माता मंदिर में तोड़फोड़ और आगजनी, क्षेत्र में आक्रोश
Share This Article