AAJ24

[state_mirror_header]

विश्रामपुर में रिश्तेदार के यहां शादी में आए युवक ने पेड़ में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस,

Bharat Sharma

सूरजपुर । जिले के बिश्रामपुर क्षेत्र में एक युवक द्वारा कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई है। युवक चार दिन पहले रिश्तेदार के यहां विवाह समारोह में शामिल होने आया था। शुक्रवार रात भोजन करने के बाद वह घर से निकला और शनिवार सुबह उसका शव गांव के बाहर महुआ पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना से परिवार और गांव में शोक का माहौल है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

- Advertisement -

विवाह समारोह में आया था युवक

- Advertisement -

पुलिस के अनुसार सूरजपुर जिले के करंजी थाना क्षेत्र के ग्राम सुदामा नगर निवासी बिहारी लाल पैकरा के यहां विवाह समारोह आयोजित था। इसमें शामिल होने प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बैकोना निवासी 20 वर्षीय मुकेश पैकरा (पिता रामधनी पैकरा) चार दिन पूर्व अपने रिश्तेदार के घर आया था। शुक्रवार की रात उसने परिजनों के साथ भोजन किया और खालपारा जाने की बात कहकर घर से निकल गया।

सुबह महुआ पेड़ पर लटका मिला शव

शनिवार सुबह गांव के माझा महुआरी क्षेत्र में स्थित एक महुआ पेड़ पर युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो मुकेश को पेड़ से लटका देख स्तब्ध रह गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस जांच जारी

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया, पोस्टमार्टम के पश्चात शनिवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है, युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका अभी तक स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है, परिजन भी इस घटना से गहरे सदमे में हैं।
परिवार में मातम
चार दिन पहले जहां विवाह समारोह की खुशियां थीं,वहीं अब उसी घर और परिवार में मातम पसरा हुआ है, अचानक हुई इस घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है,पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है और परिजनों व परिचितों से पूछताछ की जा रही है।

See also  महादेव सट्टा एप मामला : ED ने आरोपी संदीप फोगला को कोर्ट में किया पेश
Share This Article