Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

लटोरी चौकी के सोनवाही जंगल में संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

Priyanshu Ranjan

सूरजपुर। जिले के लटोरी चौकी क्षेत्र के सोनवाही जंगल में एक महिला का शव संदिग्ध हालत में मिलने से सनसनी फैल गई। शव के पास ही महिला का सामान बिखरा पड़ा था, जिसने पुलिस की शक की सुई को और गहरा कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।अपुष्ट सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार प्रारंभिक जांच में महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। बताया जा रहा है कि महिला शनिवार सुबह सब्जी बेचने अम्बिकापुर गई थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी। अब जंगल में शव मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच में जुट गई है।

See also  बीजापुर के बाद सुकमा को दहलाने की साजिश ,जानें पूरा मामला
Share This Article