AAJ24

[state_mirror_header]

पांच भालुओं का झुंड राशन दुकान में घुसा

Aaj 24
By Aaj 24

कांकेर। जिले में वन्य प्राणियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. हाथियों के बाद अब भालुओं का आतंक लोगों में दहशत फैला रहा है. बीती रात अमोड़ा गांव की एक सरकारी राशन दुकान में पांच भालुओं का झुंड घुस गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. इसके पहले भी इस दुकान में दो भालू घुसकर नुकसान पहुंचा चुके हैं.

- Advertisement -

लगातार आबादी वाले इलाकों में वन्य प्राणियों के पहुंचने से लोग दहशत में हैं. हाल के दिनों में जिले में हाथियों, भालुओं और तेंदुओं की आमद बढ़ गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है. वन विभाग की टीम को इन घटनाओं की जानकारी दी गई है. विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और वन्य प्राणियों के दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है.

- Advertisement -
See also  Aaj Ka Rashifal 17 December 2024: आज इन राशि वालों को मिलेगा धन लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Share This Article