सूरजपुर। प्रदेश एवं जिला संगठन के निर्देशानुसार भटगांव मंडल अंतर्गत विभिन्न शक्ति केंद्रों की संगठनात्मक बैठक का आयोजन छत्तीसगढ़ शासन के वन विकास निगम बोर्ड के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए रामसेवक पैकरा ने कहा कि संगठन ही भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है। इसी संगठनात्मक ताकत के बल पर पार्टी चुनाव जीतती है और सरकार बनाती है। कार्यकर्ताओं की एकजुटता और अनुशासन ही हमारी पहचान है। उन्होंने शक्ति केंद्रों और बूथ स्तर पर निरंतर संवाद और सक्रियता बनाए रखने का आह्वान किया।
वहीं मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के कारण ही भटगांव विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को भारी मतों से विजय मिली है। पार्टी संगठन का आदेश सर्वोपरि है, उसी के अनुरूप हम सभी संघर्ष करते हैं और सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करते हैं ।
उन्होंने कहा कि बैठक में शक्ति केंद्र चंद्रमेढ़ा, पोड़ी एवं सलका के प्रभारी, संयोजक, सह-संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बीएलए-2 तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संगठनात्मक विषयों पर गहन मंथन के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई।
बैठक में इनकी भी रही प्रमुख रूप से उपस्थिति
मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता, शक्ति केंद्र प्रभारी प्रदीप पैकरा, जगरेलाल यादव, प्रमोद पैकरा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बुद्धदेव सिंह, मंडल मंत्री आशीष गुप्ता, मीडिया प्रभारी राजेश गुप्ता, शक्ति केंद्र संयोजक राममिलन, पुरन राजवाड़े, सह-संयोजक शिव नायक, शिवरतन राजवाड़े, बूथ अध्यक्ष हिरसाय कुजूर, अमित गुप्ता, रामप्रसाद राजवाड़े, रामलाल यादव, गयानंद राजवाड़े, सत्य विश्वकर्मा, लालसाय राजवाड़े, बालसाय विश्वकर्मा, विजय प्रजापति, लालजीत यादव, बीएलओ-2 पूनमचंद सहित रामनाथ रवि, रामजस, नेहरू, बिंदेश्वर, वीरेंद्र, अनुप यादव, विकास राजवाड़े, मुकेश गुप्ता, सहदेव, रामदेव, गोरेलाल, हिरालाल, सुखलाल राजवाड़े, सरवन एवं दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

