Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

मणिपुर थाना के जोगी बांध के पास राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक- 130 में दो ट्रेलरों में हुई भीषण टक्कर से घंटों तक यातायात रहा ठप्प,

Priyanshu Ranjan

अम्बिकापुर। सरगुजा जिले के मणिपुर थाना अंतर्गत जोगी बांध के पास बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है।

- Advertisement -

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार हाइवा ने अपने आगे चल रहे दूसरे हाइवा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीछे वाले हाइवा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक केबिन के भीतर ही फंस गया।

- Advertisement -

घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों और पुलिस की भारी भीड़ जमा हो गई है। पिछले एक घंटे से पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोग रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। चालक को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए मौके पर क्रेन और एक टेलर वाहन की मदद ली जा रही है, ताकि क्षतिग्रस्त हिस्से को खींचकर चालक को निकाला जा सके। इस दुर्घटना के कारण एनएच-130 पर पिछले एक घंटे से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद है, जिसके चलते सड़क के दोनों ओर दर्जनों यात्री बसों समेत सैकड़ों वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

यात्री भीषण गर्मी में सड़क खुलने का इंतजार कर रहे हैं, जबकि पुलिस की प्राथमिकता सबसे पहले फंसे हुए चालक को सुरक्षित बाहर निकालने और मार्ग को बहाल करने की है।

See also  02 January Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन …
Share This Article