AAJ24

[state_mirror_header]

महाशिवरात्रि पर महाविजय : टीम इंडिया ने पाक को क्या ग़ज़ब धोया,पाकिस्‍तान के खिलाफ बनाया 8-1 का रिकॉर्ड, 61 रनों से जीतकर सुपर-8 में की दबंग एंट्री

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

IMG 20260212 WA0039

- Advertisement -

नई दिल्ली। India vs Pakistan T20 World Cup : भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला अपने नाम कर लिया है। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने ईशान किशन के 77 रनों की बदौलत 175 रन बनाए थे और इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 114 रनों पर सिमट गई। इसी के साथ भारत ने मुकाबले को 61 रनों से अपने नाम कर लिया।

untitled design 2026 02 15t222837148 1771174725

पाकिस्तान के लिए उस्मान खान ने सबसे अधिक 44 रनों की पारी खेली लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। तो वहीं कुलदीप यादव और तिलक वर्मा को 1-1 सफलता मिली।

6991f967e04ca ind vs pak 155040655 16x9 1

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में खेले गए मुकाबले में भारत ने 61 रनों से जीत हासिल की है। इसी के साथ टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में 8-1 का रिकॉर्ड बना लिया है। यानी इन दोनों टीमों के बीच कुल 9 मैच खेले गए हैं और भारत ने 8 मैचों में, जबकि पाकिस्तान ने 1 मैच में जीत हासिल की है। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए थे, जिसका पीछा करते हुए पाकिस्तानी टीम 114 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए हार्दिक, बुमराह, अक्षर और चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट अपने नाम किए और भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

See also  रतलाम ट्रॉफी 2026 :प्री-क्वार्टर और क्वार्टर फाइनल मुकाबले शुरू,रिलायबल, मां अंबे और एमपी पुलिस विजयी ; भाजपा नेता व पदाधिकारी रहे मुख्य अतिथि
Share This Article