Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस

Priyanshu Ranjan

रायपुर, 26 नवम्बर 2026

- Advertisement -

लोकभवन रायपुर में आज संविधान दिवस मनाया गया। संविधान दिवस के अवसर पर लोकभवन सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारत के संविधान को अंगीकृत किया गया था। राज्यपाल की उप सचिव सुश्री निधि साहू सहित सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया।

- Advertisement -

भारत का संविधान- उद्देशिका

यह संविधान के मूल सिद्धांतों, शासन की प्रकृति और मुख्य उद्देश्यों का संक्षिप्त परिचय देती है, जिसकी शक्ति का स्रोत भारत की जनता है। संविधान की उद्शिका इस प्रकार से है- हम, भारत के लोग, भारत को एक 1( संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य , बनाने के लिए, तथा उसके समस्त नागरिकों को: सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और 2 (राष्ट्र की एकता और अखंडता, सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवंबर, 1949 ई. (मिति मार्गशीर्ष शुक्ला सप्तमी, संवत् दो हजार छह विक्रमी) को एतद्द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।

See also  रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग
Share This Article