Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

एशियन गेम्स में छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी का जलवा, स्वर्ण पदक जीतने पर CM साय ने फोन कर दी बधाई

Priyanshu Ranjan

भारतीय महिला कबड्डी टीम की ऐतिहासिक जीत में कोरबा की संजू देवी की अहम भूमिका, मुख्यमंत्री बोले- प्रदेश की बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए बनेगी प्रेरणा

रायपुर, 26 सितंबर 2026। जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस स्वर्णिम सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की निवासी और भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य संजू देवी ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

- Advertisement -

भारतीय महिला कबड्डी टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संजू देवी से फोन पर आत्मीय बातचीत कर उन्हें शानदार सफलता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि संजू देवी की उपलब्धि से पूरा छत्तीसगढ़ गौरवान्वित है।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री साय ने संजू देवी से कहा कि उन्होंने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और शानदार प्रदर्शन के माध्यम से न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। एशियन गेम्स जैसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता प्रत्येक देशवासी के लिए गर्व का क्षण है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि में छत्तीसगढ़ की बेटी की महत्वपूर्ण भागीदारी प्रदेश के लिए विशेष गौरव की बात है।

https://x.com/vishnudsai/status/2103754096373104665

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की बेटियां आज शिक्षा, खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और सामर्थ्य का प्रदर्शन कर रही हैं। कोरबा की संजू देवी ने अपनी मेहनत और खेल कौशल के बल पर राष्ट्रीय टीम में स्थान बनाया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेश का मान बढ़ाया है।

See also  Ratlam : श्री नित्य चिंताहरण गणपति मंदिर पर हुआअन्नकूट महोत्सव,महाआरती और महाप्रसादी का आयोजन,हजारों भक्तों ने ली प्रसाद

उन्होंने कहा कि संजू देवी की सफलता प्रदेश के हजारों युवा खिलाड़ियों, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा बनेगी। खेल के क्षेत्र में आगे बढ़कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने का सपना देखने वाले युवा खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि से प्रोत्साहन मिलेगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर, प्रशिक्षण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि छत्तीसगढ़ के गांवों, आदिवासी अंचलों और छोटे शहरों में मौजूद खेल प्रतिभाओं को उचित मंच मिले और वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करें।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ ओलिंपिक संघ के महासचिव विक्रम सिसोदिया उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री साय ने भारतीय महिला कबड्डी टीम के सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगी स्टाफ को भी शानदार सफलता के लिए बधाई दी और टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय खिलाड़ी आने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश का गौरव बढ़ाते रहेंगे।

Share This Article