Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

सूरजपुर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 8 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी,

Priyanshu Ranjan

प्रतापपुर, प्रेमनगर, ओड़गी और विश्रामपुर के थाना प्रभारी बदले; एक निरीक्षक रक्षित केंद्र भेजे गए

सूरजपुर। जिले की पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल ने 8 पुलिस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है। तबादला सूची में 6 निरीक्षक और 2 उपनिरीक्षक शामिल हैं। फेरबदल के तहत जिले के कई प्रमुख थानों के प्रभार बदले गए हैं।

- Advertisement -

चार प्रमुख थानों में बदले प्रभारी

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक नरेंद्र सिंह को प्रतापपुर थाना प्रभारी के पद से हटाकर प्रेमनगर थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरीक्षक दिनेश पुरेना को ओड़गी से हटाकर प्रतापपुर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

- Advertisement -

इसी तरह निरीक्षक विकास देशमुख को प्रेमनगर से हटाकर विश्रामपुर थाना प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक अलरिक लकड़ा को थाना सूरजपुर से हटाकर ओड़गी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विश्रामपुर थाना प्रभारी रहे निरीक्षक रूपेश कुंतल एक्का को रक्षित केंद्र सूरजपुर भेजा गया है, जबकि रक्षित केंद्र में पदस्थ निरीक्षक प्रह्लाद कुमार यादव को थाना सूरजपुर का प्रभारी बनाया गया है।

दो उपनिरीक्षकों की भी नवीन पदस्थापना

थाना प्रभारियों के अलावा दो उपनिरीक्षकों की जिम्मेदारी भी बदली गई है। सउनि योगेन्द्र जायसवाल को चौकी प्रभारी बसदेई से हटाकर थाना प्रतापपुर पदस्थ किया गया है।

वहीं सउनि रघुवंश सिंह, जो प्रभारी जिविशा के रूप में पदस्थ थे, उन्हें चौकी प्रभारी बसदेई की जिम्मेदारी दी गई है।

See also  एमसीबी जिले के 420 के मामले में इंदौर के बस बॉडी बिल्डर वसीम को छत्तीसगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

तत्काल संभालना होगा नया प्रभार

पुलिस अधीक्षक के आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आमद-रवानगी की सूचना पुलिस कार्यालय को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।

पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल के बाद अब जिले के प्रमुख थाना क्षेत्रों में पुलिसिंग की कमान नई टीम के हाथों में होगी। अधिकारियों के सामने अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और आमजन से बेहतर समन्वय स्थापित करने की चुनौती रहेगी।

एक नजर में नई पदस्थापना

अधिकारी नई जिम्मेदारी
नरेंद्र सिंह थाना प्रभारी प्रेमनगर
दिनेश पुरेना थाना प्रभारी प्रतापपुर
विकास देशमुख थाना प्रभारी विश्रामपुर
अलरिक लकड़ा थाना प्रभारी ओड़गी
प्रह्लाद कुमार यादव थाना प्रभारी सूरजपुर
रूपेश कुंतल एक्का रक्षित केंद्र सूरजपुर
योगेन्द्र जायसवाल थाना प्रतापपुर
रघुवंश सिंह चौकी प्रभारी बसदेई
Share This Article