Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

तिरंगे की शान में सजा भाजपा कार्यालय, पवन साय ने किया ध्वजारोहण; कार्यकर्ताओं ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प,

Priyanshu Ranjan

रायपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर और एकात्म परिसर स्थित कार्यालयों में देशभक्ति और राष्ट्रगौरव से ओतप्रोत वातावरण में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। तिरंगे रंगों से सजे भाजपा कार्यालय में बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

पवन साय ने फहराया तिरंगा, दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

- Advertisement -

भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित समारोह में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

- Advertisement -

समारोह में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, श्रम आयोग अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, खाद्य आयोग अध्यक्ष संदीप शर्मा, नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, प्रदेश मंत्री अमित साहू एवं जयंती पटेल, प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने, डॉ. विजयशंकर मिश्रा, डॉ. किरण बघेल और अंजय शुक्ला सहित वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा विभिन्न निगमों, मंडलों एवं आयोगों के अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने समारोह में भाग लिया।

एकात्म परिसर में भी लहराया तिरंगा

भाजपा के एकात्म परिसर स्थित कार्यालय में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। यहां प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कंडेय, रायपुर शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने तिरंगे को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता तथा राष्ट्रसेवा के प्रति अपना संकल्प दोहराया।

See also  युवाओं के भविष्य को लेकर केंद्र सरकार गंभीर, विपक्ष कर रहा राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश : भूलन सिंह मरावी,

तिरंगे के रंग में रंगा भाजपा कार्यालय

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय परिसर को तिरंगे रंग के गुब्बारों, झंडियों और आकर्षक सजावट से सजाया गया था। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल नजर आया। ध्वजारोहण के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र के प्रति समर्पण और सेवा भावना के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

Share This Article