Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

रामानुजगंज 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल का कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता और स्वच्छता पर दिए सख्त निर्देश

Priyanshu Ranjan

कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल, रामानुजगंज का किया औचक निरीक्षण

बलरामपुर । कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल, रामानुजगंज का औचक निरीक्षण कर ओपीडी, ऑपरेशन थियेटर, प्रसव कक्ष एवं पोषण पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों एवं बच्चों की माताओं से संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं, उपचार और पोषण संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

कलेक्टर ने चिकित्सकों की अनिवार्य उपलब्धता, अस्पताल की स्वच्छता, मेडिकल वेस्ट के सुरक्षित निस्तारण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता तथा मरीजों को निर्धारित मीनू के अनुसार पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

रामानुजगंज सिविल अस्पताल का कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं पर दिए सख्त निर्देश

See also  Ratlam News; शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास–मालवा प्रांत की प्रांत बैठक अरिहंत कॉलेज में संपन्न
Share This Article