Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

अंबिकापुर में खनिज विभाग की टीम पर हमला, अवैध खनिज परिवहन की कार्रवाई के दौरान अधिकारी से मारपीट, FIR दर्ज

Priyanshu Ranjan

अंबिकापुर। अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची खनिज विभाग की केंद्रीय उड़नदस्ता टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। कार्रवाई के दौरान टीम के एक अधिकारी के साथ कथित रूप से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद मामले में गांधीनगर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, 22 जून 2026 को खनिज विभाग की केंद्रीय उड़नदस्ता टीम अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध टीपर वाहन को जांच के लिए रोका गया। आरोप है कि वाहन चालक, मालिक एवं उनके साथ मौजूद अन्य लोगों ने शासकीय कार्रवाई का विरोध करते हुए अधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार किया, मारपीट की तथा उनकी वर्दी फाड़ने का प्रयास किया। हमले में अधिकारी को चोटें भी आई हैं।

- Advertisement -

घटना के संबंध में अंबिकापुर देहात (गांधीनगर) थाना में एफआईआर क्रमांक 0386/2026 दर्ज की गई है। पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है तथा आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

See also  BREAKING: पोलिंग पार्टी पर हमले के संदिग्धों के ठिकानों पर NIA की दबिश, डेढ़ लाख कैश और IED बरामद
Share This Article