Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

लुण्ड्रा पुलिस ने डायल 112 में तैनात आरक्षक पर हमला करने के चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Priyanshu Ranjan

अंबिकापुर । छत्तीसगढ़ में सरगुजा जिले के लुण्ड्रा थाना क्षेत्र में डॉयल-112 वाहन में तैनात पुलिस आरक्षक पर हमला करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

- Advertisement -

घटना 3 जून की रात महोरा क्षेत्र में हुई थी, जहां लड़ाई- झगड़े की सूचना पर पहुंचे आरक्षक बहाल राम और चालक डेविड कुजूर को आरोपियों ने घेर लिया और बंधक बना लिया। इसी दौरान लोहे की रॉड से हमला कर आरक्षक को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था।

- Advertisement -

पुलिस जांच में आरोपियों की संलिप्तता सामने आने के बाद लगातार तलाश की जा रही थी। थाना लुण्ड्रा पुलिस ने फरार आरोपी दिलबर नागेश, संतोष पैंकरा, लक्ष्मी नारायण और आकाश कुमार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है।

See also  CG News: रेल यात्रियों की फिर बढ़ी मुश्किलें, रेलवे ने रद्द की 2 ट्रेनें
Share This Article