Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

मैनपाट के कदनाई से लोटाभवना को जोड़ने वाली 2.5 किलोमीटर लंबी मुख्य सड़क चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट, निर्माण पूरा होने के चंद घंटों के भीतर ही उखाड़ने लगी सड़क,

Priyanshu Ranjan

अम्बिकापुर। सरगुजा जिले के पर्यटन स्थल मैनपाट में सरकारी तंत्र और ठेकेदारों की जुगलबंदी ने ‘पीएम जनमन योजना’ की धज्जियां उड़ा कर रख दी हैं। मैनपाट के कदनाई इलाके से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर कोई भी हैरान रह जाए।

यहाँ कदनाई से लोटाभवना को जोड़ने वाली 2.5 किलोमीटर लंबी मुख्य सड़क का निर्माण कल ही पूरा हुआ था, लेकिन महज कुछ घंटों के भीतर ही करोड़ों की लागत से बनी यह सड़क उखड़ने लगी है। निर्माण की गुणवत्ता इस कदर घटिया है कि डामर और गिट्टियां हाथों से उठाने पर ही बाहर आ रही हैं।

- Advertisement -

ग्रामीणों का आरोप है कि इस कार्य में न तो तय मानकों का पालन किया गया और न ही उचित सामग्री का उपयोग हुआ; पूरी सड़क महज एक ‘दिखावा’ बनकर रह गई है। स्थानीय लोगों ने सीधे तौर पर संबंधित इंजीनियर और ठेकेदार पर मिलीभगत कर सरकारी धन के बंदरबांट का आरोप लगाया है।

- Advertisement -

इस शर्मनाक स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने अब मोर्चा खोल दिया है और घटिया निर्माण के खिलाफ उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है, ताकि भ्रष्टाचार के इस खेल का पर्दाफाश हो सके।

See also  Ratlam News ; नमो ग्रुप फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष रोशन वर्मा अल्प प्रवास पर रतलाम आए ,किया भव्य स्वागत अभिनंदन
Share This Article