Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

अक्षय तृतीया पर सोमवार को होगा रथ अनुकूल, 20 अप्रैल से शुरू होगी चंदन यात्रा,

Priyanshu Ranjan

श्री श्री जगन्नाथ सेवा संघ ने श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में शामिल होने की की अपील

- Advertisement -

चिरमिरी। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर श्री श्री जगन्नाथ सेवा संघ द्वारा भगवान जगन्नाथ महाप्रभु के पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों रथ अनुकूल एवं चंदन यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। संघ की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 20 अप्रैल 2026 को प्रातः 8 बजे रथ अनुकूल कार्यक्रम संपन्न होगा, जिसके साथ ही आगामी रथ यात्रा महोत्सव की तैयारियों का शुभारंभ माना जाएगा।

- Advertisement -

इसके पश्चात 20 अप्रैल 2026 से प्रतिदिन संध्या 6 बजे चंदन यात्रा के तहत भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की परिक्रमा आरंभ की जाएगी। यह धार्मिक आयोजन निरंतर जारी रहेगा तथा 10 मई 2026 को इसका विधिवत समापन किया जाएगा।

श्री श्री जगन्नाथ सेवा संघ ने समस्त जगन्नाथ प्रेमियों, कीर्तन मंडलियों एवं श्रद्धालु भक्तजनों से इस धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि चंदन यात्रा भगवान जगन्नाथ की प्रमुख पारंपरिक उत्सवों में से एक है, जिसे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जाता है।

मंदिर परिसर में इस आयोजन को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं तथा श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति को उम्मीद है कि हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल होकर धार्मिक अनुष्ठानों का पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे।

See also  मुलाकात : प्रशिक्षु आईएएस,आईपीएस अधिकारियों ने ;कलेक्टर राजेश बाथम से
Share This Article