AAJ24

[state_mirror_header]

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिरा, CM धामी ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा- कांग्रेस का नारी विरोधी चेहरा एक बार फिर उजागर

Priyanshu Ranjan

देहरादून। महिला आरक्षण बिल लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत न मिलने पर गिर गया है। जिसको लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय भी है। इन्होंने महिलाओं के अधिकारों पर भी हमला किया, जो बेहद निंदनीय है।

- Advertisement -

महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय

सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा एक बार फिर उजागर हो गया है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में संसद में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का ऐतिहासिक अवसर था, लेकिन विपक्ष ने अपनी द्वेषपूर्ण राजनीति के चलते इसे रोक दिया। लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय भी है।

- Advertisement -

सीएम धामी ने आगे कहा कि संसद में जब ‘महिला आरक्षण विधेयक’ के जरिए देश की मातृशक्ति को उनका वास्तविक अधिकार देने का ऐतिहासिक अवसर आया, तब कांग्रेस सहित पूरे विपक्षी कुनबे ने इसके विरोध में मतदान कर अपनी संकीर्ण मानसिकता का परिचय दिया है। कांग्रेस और उसके सहयोगियों का यह दोहरा चरित्र अब किसी से छिपा नहीं है। बातों में नारी सशक्तिकरण और ज़मीन पर उसका विरोध, अपने राजनीतिक स्वार्थ के आगे इन्होंने महिलाओं के अधिकारों पर भी हमला किया, जो बेहद निंदनीय है।

See also  विदेश मंत्री से मिले एस जयशंकर सीमा विवाद पर समझौते के बाद हुई पहली हाईलेवल मीटिंग
Share This Article