AAJ24

[state_mirror_header]

रेखा गुप्ता सरकार का ऐतिहासिक फैसला, 717 झुग्गीवासियों को मिलेगा पक्का घर

Priyanshu Ranjan

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने गरीबों के लिए ऐतिहासिक फैसला लिया है। सीएम रेखा गुप्ता ने सावदा-घेवरा में 717 झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। यह फैसला डूसिब की बैठक में हुआ, जिसमें 528 पात्र और 189 अपात्र लाभार्थी शामिल हैं। केंद्र सरकार प्रति लाभार्थी ₹1,12,000 की सहायता देगी।

दरअसल डूसिब (दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड) की 35वीं बोर्ड बैठक सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में सावदा-घेवरा स्थित ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स में 717 झुग्गीवासियों को आवास देने का बड़ा निर्णय लिया गया।

- Advertisement -

इन 717 लाभार्थियों में 528 पात्र और 189 अपात्र श्रेणी के झुग्गीवासी शामिल हैं। केंद्र सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा प्रत्येक लाभार्थी के लिए ₹1,12,000 की सहायता राशि डूसिब को दी जाएगी। लाभार्थियों को अपने फ्लैट के रखरखाव के लिए ₹30,000 की राशि तीन महीने के भीतर जमा करनी होगी। यह कदम झुग्गी पुनर्वास नीति को मजबूत करने और शहरी गरीबों को पक्का आवास उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

- Advertisement -

 

See also  मामला रतलाम के पहलवान बाबा की दरगाह का ; पूजा तवाफ और उर्स दावे में लगाईं आपत्ति को न्यायालय ने किया निरस्त,छह हिंदू और छह मुस्लिम ने लगाया था वाद,जबरन तोड़ा गया स्थान और पूजा करने से रोका
Share This Article