AAJ24

[state_mirror_header]

जिला कांग्रेस कमेटी एवं आदिवासी कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में सूरजपुर में तीन दिवसीय संभाग स्तरीय आदिवासी अधिकार एवं सशक्तिकरण शिविर का हुआ शुभारंभ,

Priyanshu Ranjan

सूरजपुर । सूरजपुर में जिला मुख्यालय स्थित गोंड समाज भवन में जिला कांग्रेस कमेटी एवं आदिवासी कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय संभागीय स्तरीय आदिवासी अधिकार एवं सशक्तिकरण शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ।

- Advertisement -

कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। इस शिविर का आयोजन जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री शशि सिंह एवं आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संतोष पावले के नेतृत्व में किया गया, जहां आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों, राजनीतिक भागीदारी और सामाजिक सशक्तिकरण पर विस्तृत चर्चा की गई। यह शिविर न केवल संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक बना, बल्कि आदिवासी समाज के अधिकारों, जागरूकता और राजनीतिक सशक्ति करण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में उभरकर सामने आया।

- Advertisement -

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एआईसीसी के वरिष्ठ प्रशिक्षक राहुल बल, प्रशिक्षक नरेश राठौड़ एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव उपस्थित रहे।
राहुल बल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जल, जंगल और जमीन के अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। जनक ध्रुव ने आदिवासी समाज के हित में कांग्रेस द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों को रेखांकित करते हुए संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया।

दिग्गज नेताओं की मौजूदगी

शिविर में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जनप्रतिनिधि शामिल हुए, जिनमें प्रमुख हैं अमरजीत भगत (पूर्व मंत्री), डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम (पूर्व मंत्री), आदित्येश्वर शरण सिंह देव (पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष), पारसनाथ रजवाड़े, भोला सिंह, अर्चना पोर्ते, आशिका कुजूर ।इन नेताओं ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संदेश दिया।

See also  हमने छत्तीसगढ़ को केवल बनाया ही नहीं बल्कि इसके समृद्ध और उज्ज्वल भविष्य की जिम्मेदारी भी उठाई-उपमुख्यमंत्री शर्मा

सशक्तिकरण और अधिकारों पर जोर

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री शशि सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यह शिविर केवल एक आयोजन नहीं बल्कि आदिवासी समाज को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का अभियान है। वक्ताओं ने वर्तमान परिस्थितियों में आदिवासी समाज के सामने आ रही चुनौतियों जमीन, संसाधनों और अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए समाधान के रास्ते भी सुझाए।

संगठन की सक्रिय भागीदारी

कार्यक्रम की सफलता में संगठन के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर संतोष पावले, संजय डोसी, सुनील अग्रवाल, बिहारी कुलदीप, शिवभजन सिंह मरावी, नवीन जायसवाल, नरेंद्र जैन, वेदप्रकाश मिश्रा, अविनाश साहू, बबिता गुप्ता, सुनील सारथी, सुरेश आयाम, लिवनेश सिंह, समीर सिंह, सुरेश सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समाज के लोग उपस्थित रहे।

Share This Article