AAJ24

[state_mirror_header]

जिला शिक्षा अधिकारी ने अंबिकापुर के दो निजी स्कूलों को जारी किया कारण बताओ नोटिस, दोनों स्कूलों पर अभिभावकों ने लगाया था मनमानी का आरोप,

Priyanshu Ranjan

अंबिकापुर । सरगुजा जिला मुख्यालय अम्बिकापुर में निजी स्कूलों की मनमानी किसी से छुपी नहीं है। निजी स्कूलों की मनमानी और अभिभाविकों की परेशानी की चर्चा अब गली- मोहल्लों से लेकर पान- गुमटी जैसे तमाम जगह होने लगी थी। सोशल मीडिया में तो लोग तरह-तरह की बातें कर रहे थे, लेकिन निजी स्कूलों और उनकी सह पर अभिभावकों को लूटने वाले दुकानदारो के कान पर जू नहीं रेंग रही थी। लिहाजा आज सरगुजा जिला शिक्षा अधिकारी की एक कार्यवाही के बाद अभिभावकों में थोड़ी राहत की सांस जरूर ली होगी।

- Advertisement -

अम्बिकापुर के सरगंवा इलाके की दो निजी और शहर की बड़ी स्कूलों को जिला शिक्षा अधिकारी ने कारण बताओं नोटिस जारी किया है। पिछले कई सालों से महंगी किताबें दुकानों में सेटिंग और अभिभावकों की परेशानी एक बड़ी समस्या बनी हुई थी। इसके बाद आज जिला शिक्षा

- Advertisement -

अधिकारी की टीम ने सरगांव स्थित माउंट फोर्ट और बिरला ओपन माइंड स्कूल का निरीक्षण किया, जहां यह पाया गया कि इन स्कूलों द्वारा निजी पब्लिशरों की किताबों को शहर के निजी किताब दुकानों के माध्यम से महंगे दामों में बिकवाया जा रहा है। इसके अलावा स्कूल यूनिफॉर्म भी दुकानों में रखकर बिकवाने जैसी शिकायत जांच में सही पाई गई। इसके साथ ही इन स्कूलों में फील्ड ट्रिप सेमिनार और वर्कशॉप के नाम से जो वसूली छात्रों और अभिभावकों से की जा रही थी वह भी अवैध पाई गई।

See also  एनकाउंटर में एक नक्सली ढेर:IED ब्लास्ट में DRG के 2 जवान जख्मी
Share This Article