AAJ24

[state_mirror_header]

देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या के लिए सीधी उड़ान की मांग, सीएम धामी के पत्र पर केंद्रीय मंत्री ने दिया ये जवाब

Priyanshu Ranjan

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड से देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए सीधी उड़ान की मांग की थी. सीएम ने नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु को पत्र लिखकर इस संबंध में अपनी मांग उनके सामने रखी थी. इस पर केंद्रीय मंत्री का जवाब आया है. उन्होंने बताया है कि देहरादून से पहले से 254 साप्ताहिक उड़ानें संचालित की जा रही है. वहीं जो मांग सीएम धामी ने रखी है उस पर विचार किया जाएगा, जल्द ही उड़ान शुरूर करने की बात केंद्रीय मंत्री ने कही है.

- Advertisement -
सीएम धामी ने प्रदेश से हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने की मांग की थी. उन्होंने वाराणसी के लिए सीधी उड़ानों का प्रस्ताव केंद्रीय मंत्री को भेजा था. साथ ही प्रयागराज के लिए भी सीधी उड़ानों का प्रस्ताव और अयोध्या के लिए भी सीधी उड़ानों का प्रस्ताव सीएम धामी ने मंत्री के सामने पत्र के माध्यम से रखा था. उन्होंने मांग की थी कि देहरादून से इन जगहों के लिए जल्द नियमित उड़ान सेवाएं शुरू हो. जिससे यात्रियों को सीधा कनेक्शन मिलेगा.
अपने जवाब में केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने बताया है कि देहरादून से 254 साप्ताहिक उड़ानें पहले से संचालित हैं. इंडिगो, एयरलाइंस, एयर इंडिया सेवाएं दे रही हैं. एयर इंडिया एक्सप्रेस भी सेवाएं दे रही है. मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु समेत कई शहर देहरादून से जुड़े हुए हैं. मंत्री ने बताया कि एयरलाइंस खुद रूट तय करती हैं. नई उड़ानों का प्रस्ताव एयरलाइंस के साथ साझा कर दिया गया है.
See also  राजस्थान के सीकर जिले में रस्म बना गई आफत : 11 हजार की बहस में कैसे स्वाहा हो गए 50 लाख,फेरों के बाद बिना दुल्हन वापस लौटी बारात,दूल्हे का पलटवार, मांग ली बुलेट और 5 लाख रुपये
Share This Article