AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News/निगम परिषद सम्मेलन में वीर सावरकर पर टिप्पणी से विवाद : पार्षद सलीम बागवान पर FIR दर्ज,भाजपा पार्षद ने दर्ज कराई शिकायत, भावनाएं भड़काने का आरोप

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम,08 अप्रैल नगर पालिक निगम रतलाम के साधारण सम्मेलन के दौरान वीर सावरकर पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला अब तूल पकड़ चुका है। वार्ड क्रमांक 22 के पार्षद विशाल शर्मा की शिकायत पर पुलिस थाना स्टेशन रोड ने वार्ड क्रमांक 24 के पार्षद सलीम बागवान के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

- Advertisement -

पुलिस से ​मिली जानकारी के अनुसार 7 अप्रैल मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में परिषद का साधारण सम्मेलन आयोजित किया गया था। आरोप है कि चर्चा के दौरान विपक्षी दल के पार्षद सलीम बागवान ने देश के महान क्रांतिकारी वीर सावरकर को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की। शिकायतकर्ता पार्षद विशाल शर्मा ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि विपक्षी पार्षद ने सावरकर जी को ‘देशद्रोही’ कहा और उनके व्यक्तित्व पर ऊँगली उठाई, जिससे न केवल सदन की गरिमा आहत हुई बल्कि आम नागरिकों की धार्मिक और सामाजिक भावनाओं को भी ठेस पहुँची है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
​स्टेशन रोड थाना पुलिस ने प्राप्त आवेदन और प्रारंभिक जाँच के आधार पर आरोपी सलीम बागवान के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 352, 353(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस को सौंपे गए शिकायती पत्र में उल्लेख है कि वीर सावरकर का अपमान करना देश के उन करोड़ों लोगों का अपमान है जो उन्हें आदर्श मानते हैं। साथ ही, यह कृत्य शहर की शांति व्यवस्था और सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने वाला बताया गया है।

इस घटना के बाद शहर के राजनीतिक माहौल में भी गर्माहट देखी जा रही है। सत्ता पक्ष के पार्षदों ने इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए इसे राष्ट्रविरोधी मानसिकता का परिचायक बताया है। वहीं, पुलिस अब मामले की विस्तृत विवेचना कर रही है और सम्मेलन की वीडियो फुटेज व अन्य साक्ष्यों को खंगालने की तैयारी में है।

See also  Ratlam News/मंदसौर गोलीकांड पर सरकार को नोटिस,चार सप्ताह में दे जवाब ; पूर्व विधायक पारस सकलेचा की पिटीशन पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश
Share This Article
Follow:
वर्ष-2012 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 15 वर्षों आज का दिन न्यूज, बीबीसी टाइम्स इन, दैनिक समाचार पत्रों सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल आज 24 इन न्यूज केभूमिका का निर्वहन। वर्ष-2022में श्रम जीवी पत्रकार संघ पत्रकार के अलावा भारतीय पत्रकार संघ बीपीएस के सक्रिय सदस्य। Contact : +91-6268143141 E-mail : bharatsharma7658@gmail.com