AAJ24

[state_mirror_header]

कर्म जयंती पर सूरजपुर में आयोजित साहू समाज का संभागीय सम्मेलन अब विवादों में, प्रदेश अध्यक्ष से हुई शिकायत,

Priyanshu Ranjan

सूरजपुर । सूरजपुर में 28 मार्च को कर्मा माता जयंती के अवसर पर आयोजित साहू समाज का संभागीय सम्मेलन अब लगातार विवादों में घिरता जा रहा है। शुरुआत में इसे एक बड़े सामाजिक और सफल आयोजन के रूप में प्रस्तुत किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री, मंत्री और संभाग के विभिन्न जिलों से समाज के लोगों की भागीदारी रही।

- Advertisement -

     कार्यक्रम के तत्काल बाद स्थानीय मीडिया में व्यवस्थाओं को लेकर खबरें सामने आईं, जिनमें मंच व्यवस्था, खाली कुर्सियों, प्रबंधन की कमी और ‘सहयोग राशि’ को लेकर सवाल उठाए गए। इन खबरों ने पूरे आयोजन की तस्वीर पर प्रश्नचिन्ह खड़े कर दिए।

- Advertisement -

    इसके बाद मामला तब और गंभीर हो गया जब समाज की ओर से प्रदेश अध्यक्ष को एक विस्तृत शिकायत पत्र भेजा गया, जिसमें कार्यक्रम को पक्षपातपूर्ण बताते हुए कई गंभीर आरोप लगाए गए।

      शिकायत पत्र के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही आयोजन से जुड़े लोगों की ओर से व्हाट्सएप समूहों में सफाई भी सामने आई, जिसमें परिस्थितिजन्य कारणों का हवाला दिया गया। हालांकि इस सफाई के बावजूद समाज के भीतर उठे सवाल पूरी तरह शांत नहीं हो सके हैं।

    वर्तमान स्थिति यह है कि यह मामला अब केवल एक आयोजन तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि समाज के भीतर मतभेद और नेतृत्व की भूमिका पर भी चर्चा का विषय बन गया है। सूरजपुर का यह संभागीय सम्मेलन अब एक सामान्य आयोजन से आगे बढ़कर विवाद का विषय बन चुका है।

    पारदर्शिता, संतुलन और स्पष्ट जानकारी ही इस विवाद को समाप्त कर सकती है। यदि ऐसा नहीं हुआ तो यह मामला आगे भी चर्चा और मतभेद का कारण बना रह सकता है।

See also  युवक ने आत्महत्या करने चित्रकोट वाटरफॉल में लगाई छलांग, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

नेतृत्व की भूमिका पर सवाल

       मामले के बढ़ने के साथ समाज के नेतृत्व पर भी सवाल उठने लगे हैं। यह अपेक्षा की जा रही है कि प्रदेश स्तर पर इस शिकायत पर उचित निर्णय लिया जाए और स्थिति को स्पष्ट किया जाए।

वर्तमान स्थिति : मामला अब भी जारी

    वर्तमान में यह विवाद समाप्त नहीं हुआ है। शिकायत, सफाई और सार्वजनिक चर्चा के बीच स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं हो पाई है। समाज के लोग इस पूरे मामले में स्पष्टता और निष्पक्षता की अपेक्षा कर रहे हैं।

सफाई पर उठे सवाल

    हालांकि सफाई सामने आने के बाद भी कई सवाल उठते रहे। सूची में नाम होने के बावजूद कई लोगों को मंच पर स्थान क्यों नहीं मिला, चयन का आधार क्या था, क्या सभी वर्गों को समान अवसर मिला, क्या कार्यक्रम वास्तव में पूरी तरह सामाजिक था या उसमें राजनीतिक प्रभाव रहा?

समाज के भीतर बढ़े मतभेद

       इस पूरे घटनाक्रम के बाद साहू समाज के भीतर मतभेद स्पष्ट रूप से सामने आ गए हैं।एक पक्ष आयोजन को सफल बताते हुए विवाद को अनावश्यक बता रहा है, जबकि दूसरा पक्ष इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए जांच की मांग कर रहा है।

शिकायत के बाद वायरल हुआ मामला

     शिकायत पत्र के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यह मामला तेजी से फैल गया। व्हाट्सएप समूहों और अन्य प्लेटफॉर्म पर इस विषय पर चर्चा शुरू हो गई, जिससे समाज के भीतर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं।

व्हाट्सएप सफाईः आयोजकों का पक्ष

    शिकायत के बाद आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों की ओर से व्हाट्सएप समूहों में सफाई दी गई,जिसमें कहा गया। बारिश के कारण मंच की जमीन गीली हो गई थी, जिससे बैठने की व्यवस्था प्रभावित हुई। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार 60 लोगों की सूची थी, लेकिन परिस्थितियों के कारण लगभग 30 लोगों को ही मंच पर बैठाया गया। सुरक्षा कारणों से कुछ लोगों को मंच से नीचे उतारा गया। कार्यक्रम सफल और भव्य रहा, आरोपों को भ्रामक और गलत जानकारी बताया गया।

See also  BIG BREAKING: गुंडा अमित जोश का एनकाउंटर, दुर्ग पुलिस ने किया ढेर... क्राइम ब्रांच की टीम से मुठभेड़ में मारा गया गोलीकांड का फरार आरोपी

क्या था आयोजन

      सूरजपुर जिले में 28 मार्च को कर्मा माता जयंती के अवसर पर साहू समाज का संभागीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सरगुजा संभाग के सभी जिलों से समाज के लोगों को आमंत्रित किया गया था। आयोजन में मुख्यमंत्री, मंत्री और विभिन्न जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को बड़े स्तर पर आयोजित किया गया और इसे सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक आयोजन के रूप में प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम के बाद सामने आई पहली तस्वीर

    कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद स्थानीय स्तर पर व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा शुरू हो गई। लोगों के अनुभव और तस्वीरों के आधार पर यह बात सामने आई कि मंच और बैठक व्यवस्था को लेकर कई जगह असंतोष रहा, कुछ स्थानों पर खाली कुर्सियां दिखाई दीं, वहीं मंच पर सीमित स्थान के कारण लोगों के बीच असहज स्थिति बनी।

31 मार्च और 1 अप्रैल की प्रकाशित खबरें

    स्थानीय समाचार पत्रों में 31 मार्च और 1 अप्रैल को प्रमुखता से खबरें प्रकाशित हुईं, जिनमें निम्न बिंदु उठाए गए। सम्मेलन में अव्यवस्था और प्रबंधन की कमी, मंच पर विवाद और समन्वय की कमी, खाली कुर्सियों की स्थिति, कार्यक्रम के स्वरूप पर सवाल,‘ सहयोग राशि’ को लेकर उठे विवाद । इन खबरों के प्रकाशित होने के बाद यह मुद्दा सार्वजनिक चर्चा का विषय बन गया।

‘सहयोग राशि’ को लेकर विवाद

      कार्यक्रम के दौरान ली गई ‘सहयोग राशि’ को लेकर भी समाज के भीतर सवाल उठे। कुछ लोगों ने इसे स्वैच्छिक सहयोग बताया, जबकि कुछ ने इसे अनिवार्य वसूली जैसा बताया। इस मुद्दे पर स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आने के कारण विवाद और बढ़ा।

See also  कोरबा में 2021 का सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का मामला, पिता के सामने नाबालिग से गैंगरेप के बाद तीन की हत्या, 5 दोषियों को फांसी की सजा

शिकायत पत्रः

आरोपों का औपचारिक रूप में दर्ज शिकायत पत्र में कार्यक्रम को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए गए। कार्यक्रम को एक राजनीतिक दल विशेष की ओर झुका हुआ बताया गया। कांग्रेस विचारधारा से जुड़े लोगों को मंच से दूर रखने का आरोप, वरिष्ठ और सम्मानित नेताओं की उपेक्षा, मंच संचालन में प्रोटोकॉल का उल्लंघन, राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों को बोलने का अवसर नहीं दिया गया, समाज के भीतर असंतोष और विभाजन की स्थिति उत्पन्न होने की बात कही गई।

      शिकायत में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की गई है।

Share This Article