Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

इंदौर/भाजपा का स्थापना दिवस कल ; सजेगा भाजपा कार्यालय, महिला मोर्चा बनाएगा आकर्षक रंगोली औऱ दीपोंत्सव मनेगा,कार्यकर्ता अपने घरों पर फहराएंगे पार्टी ध्वज

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

इंदौर भाजपा का स्थापना दिवस कल मनेगा कार्यकर्ता अपने घरों पर पार्टी ध्वज फहराएंगे दीपोंत्सव मनेगा,सजेगा भाजपा कार्यालय

- Advertisement -

भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, महामंत्री, महामंत्री सुधीर कोल्हे, महेश कुकरेजा और कैलाश पीपले ने बताया कि 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर महिला मोर्चा द्वारा आकर्षक रंगोली मनाई जाएगी एवं कार्यालय पर आकर्षक विद्युत सज्जा की जाएगी।

नेताओं ने बताया कि भाजपा के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर 5 अप्रैल को शाम 6 बजे महिला मोर्चा द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई जाएगी। इसके पश्चात कार्यकर्ता दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव मनाएंगे।

इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय भवन जावरा कंपाउंड पर आकर्षक विद्युत सज्जा भी की जाएगी।

06 अप्रैल को स्थापना दिवस पर सुबह 8:30 बजे भाजपा कार्यालय पर नगर अध्यक्ष श्री सुमित मिश्रा पार्टी ध्वज फहराएंगे। एवं भाजपा कार्यकर्ता अपने अपने निवास पर भाजपा ध्वज फहराएंगे और अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ध्वज के साथ सेल्फ़ी लेकर अपलोड करेंगे।

See also  9 करोड़ के इंजेक्शन के लिए समाज सेवी सोनी और महापौर पटेल आए आगे : एक लाख रुपये की की मदद,बोले-छोटी सी मदद से बच सकती है अनिका की जान ; कल आएगी रतलाम,अब शहर की जनता से अपील
Share This Article