AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम /करमदी रोड पर सात दिवसीय दिव्य भागवत कथा की हुई शुरुआत : राम ही कृष्ण हैं और कृष्ण ही राम हैं – दोनों का तत्व एक ही, पर लीलाएं प्रथक हैं ; हरिराम महाराज

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट 

रतलाम 28 मार्च राम ही कृष्ण हैं, कृष्ण ही राम हैं – दोनों का तत्व एक ही, पर लीलाएं प्रथक-प्रथक हैं। कल 27 मार्च को रामनवमी के पावन अवसर पर श्री कृष्ण की कथा श्रवण करने का लाभ रतलाम वासियों को मिल रहा है, यह भी अदभुत संयोग है क्योंकि दोनों का ही जीवन मानुष को सदमार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह बात रामसनेही संत श्री हरिराम जी महाराज ने पटेल जी की बगीची करमदी रोड पर सात दिवसीय दिव्य भागवत कथा के प्रथम दिन श्रद्धालुओं को कथा श्रवण कराते हुए कही।

श्री शास्त्री ने भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मानवीय जीवन में भागवत के महत्व को विस्तार से बताया और कथा सुनने और उसको आत्मसात करने पर बल दिया। कथा प्रारंभ होने से पूर्व बड़ा गोपाल जी मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकली, जिसमें जोधपुर शाहपुरा धाम के पूज्य गुरूदेव हरिराम जी शास्त्री, खाचरोद रामद्वारा के आचार्य स्वामी रामनाथ, स्वामी रामसनेही संत दसोद पीठ के वेद शिवराम, स्वामी किन्नर अखाड़े की गुरु मां काजल गुरु,पंडित संजय शिव शंकर, आचार्य पंडित श्याम जी के नेतृत्व में निकली। कलश यात्रा में अनेकों माताएं-बहने कलश लेकर प्रभु भक्ति में लीन होकर चल रही थीं।

कलश यात्रा में सीतामऊ के प्रसिद्ध श्याम बैंड आकर्षक का केंद्र था। कलश यात्रा में संत श्री रथ पर सवार होकर नागरिकों को आशीर्वाद दे रहे थे। मार्ग में अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा और आतिशबाजी से यात्रा का स्वागत हुआ। सभी संतों का बड़ा गोपाल जी के मंदिर में सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष अनिल झालानी, पूर्व पार्षद वंदना अनिल पुरोहित, समाज सेवी बसंत पंड्या, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेश तिवारी, नवीन व्यास, अनिल पुरोहित, राम जोशी, गोपाल पांड्या, पूर्व पार्षद अशोक देवड़ा, संदीप यादव, प्रेमलता देवड़ा गोपाल सोलंकी, झनरेश पांचाल, अर्चना यादव धीरज पंड्या धर्मेंद्र पांडेय तारा सांखला श्री मन कामनेश्वर महादेव भक्त मंडल आदि ने स्वागत किया।

शाम को पोथी पूजन की आरती संपन्न हुई, जिसमें मुख्य आयोजक श्रीमती घिसी बाई भूतिया, स्वरसती बाई भभानां, चेतन पटेल, कन्हैयालाल पटेल, शांतिबाई सांकला, प्रकाश परमार, तुलसी पटेल, रिना पटेल, तेजपाल, मुकेश शर्मा, एडवोकेट सुभाष उपाध्याय, मुकेश स्वामी, अनूप स्वामी, आशीष सोनी, सत्यनारायण भूतिया, संदीप पोरवाल, कुलदीप सोलंकी, ओम राव जीतू भाई माली आदि ने आरती का लाभ लिया।

See also  नितिन नबीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं, 18 जनवरी को होगा चुनाव, 20 को होगा ऐलान
Share This Article
Follow:
वर्ष-2012 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 15 वर्षों आज का दिन न्यूज, बीबीसी टाइम्स इन, दैनिक समाचार पत्रों सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल आज 24 इन न्यूज केभूमिका का निर्वहन। वर्ष-2022में श्रम जीवी पत्रकार संघ पत्रकार के अलावा भारतीय पत्रकार संघ बीपीएस के सक्रिय सदस्य। Contact : +91-6268143141 E-mail : bharatsharma7658@gmail.com