AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम में क्रिकेट महाकुंभ की शुरूआत कल से : RCL किक्रेट भव्य शुभारंम नेहरू स्टेडियम पर होगा-14 टीमों के बीच होगे लीग मुकाबले ,विजेता टीम को मिलेगा 1 लाख 51 हजार का इनाम

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम / रतलाम क्रिकेट का महाकुंभ रतलाम चैंपियन लीग का कल 26 मार्च की शाम को भव्य शुभारंभ होगा..इस प्रतियोगिता मे 14 टीमें हिस्सा ले रही हैं.

- Advertisement -

रतलाम चेम्पीयन लीग ( आर सी एल ) आयोजन समिति के संरक्षक महेन्द्र कोठारी, प्रदीप उपाध्याय,संयोजक विकास कोठारी यतेंद्र भारद्वाज सचिव जयेश राठौर, सुनील सारस्वत सहसचिव राहुल जाधव कोषाध्यक्ष मनीष शर्मा ने बताया की प्रतिवर्षनुसार इस वर्ष भी पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से स्व श्री कुशभाऊ ठाकरे स्मृति रतलाम चेम्पीयन किक्रेट लीग ( आर सी एल ) का भव्य शुभारम्भ 26 मार्च की शाम 7 बजे नेहरू स्टेडियम पर होगा. प्रतियोगिता 11 अप्रैल तक होंगी. प्रतियोगिता मे 14 टीमें भाग ले रही हैं. प्रतियोगिता मे सभी लीग मैच खेले जायेगे.फाइनल सहित 46 मैच खेले जाएंगे. प्रतियोगिता मे विजेता टीम को 1लाख 51 हजार, उपविजेता टीम को 75 हजार इनामी राशि प्रदान की जायेगी. सभी मैच मे स्व श्रीमती श्यामा महेन्द्र ओझा की स्मृति मे मेन आफ द मैच दिए जाएंगे.प्रतोयोगिता मे मेन आफ द सीरीज भी प्रदान की जायेगी. प्रतोयोगिता मे प्रतिदिन तीन मैच खेले जाएंगे

आयोजन समिति के परामर्शदाता पूर्व रतलाम केसरी गौरव जाट पहलवान, रतलाम विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष अशोक पोरवाल, समाजसेवी संजय शर्मा, पूर्व पार्षद देवशंकर पांडेय, भास्कर दर्पण सम्पादक अनिल पांडेय, नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष दिनेश पोरवाल, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक जैन चौटाला, समाजसेवी दिनेश राठौर, राजेश चौहान, पूर्व खेल अधिकारी जोस चाको, किक्रेट कोच लोकपाल सिंह सिसोदिया ने शहरवासियो से शुभारम्भ समारोह मे उपस्तिथ होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की.

See also  क्रिकेट के रोमांचक मुकाबले ; जवाहर स्कूल ने रेलवे स्कूल को एक रन से हराया,स्केटिंग और मलखंब में भी नन्हें खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Share This Article
Follow:
वर्ष-2012 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 15 वर्षों आज का दिन न्यूज, बीबीसी टाइम्स इन, दैनिक समाचार पत्रों सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल आज 24 इन न्यूज केभूमिका का निर्वहन। वर्ष-2022में श्रम जीवी पत्रकार संघ पत्रकार के अलावा भारतीय पत्रकार संघ बीपीएस के सक्रिय सदस्य। Contact : +91-6268143141 E-mail : bharatsharma7658@gmail.com