AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News/सर्व ब्राह्मण महासभा का भव्य गणगौर महोत्सव रामकृष्ण विवेकानंद आश्रम सम्पन्न : 600 से अधिक मातृ शक्तियों ने किया व्रत उद्यापन, भव्य चल समारोह व सहभोज में 1500 से अधिक समाजजन हुए शामिल

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

resized compressed 1774146455663

- Advertisement -

रतलाम 22 मार्च सर्व ब्राह्मण महासभा रतलाम के महिला मंडल द्वारा आयोजित गणगौर उद्यापन कार्यक्रम रामकृष्ण विवेकानंद आश्रम, जवाहर नगर में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में लगभग 600 मातृशक्तियों ने गणगौर माता का व्रत रखकर विधिवत उद्यापन किया।

resized compressed 1774146403130

इस अवसर पर भगवान शिव-पार्वती की महाआरती मुख्य अतिथि प्रमोद व्यास द्वारा की गई। साथ ही निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, राजेश दवे, अनिता दवे, श्रीमती प्रेमलता दवे, संदीप व्यास, नीतू व्यास, श्रीमती हीरामणि पुरोहित एवं डॉ. सुलोचना शर्मा द्वारा भव्य चल समारोह का शुभारंभ किया गया।

चल समारोह में त्रिवेदी आर्ट्स द्वारा निर्मित सुसज्जित रथ पर विराजित गणगौर माता की आकर्षक प्रतिमा एवं गौरा-शिव की नयनाभिराम झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं, जिन्हें देखने के लिए मार्गभर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का स्वागत महासभा अध्यक्ष प्रवीण कुमार उपाध्याय, संयोजक ओमप्रकाश त्रिवेदी, कौशल किशोर द्विवेदी, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती कौशल्या त्रिवेदी सहित लक्ष्मी किशोर द्विवेदी, हेमंत तिवारी, विजय शर्मा, चैतन्य शर्मा, बालकृष्ण जोशी, निर्मल नागर, सुभाष शर्मा, गोपाल जोशी, गोपाल व्यास, प्रवीण शर्मा, अरविंद उपाध्याय, संतोष जोशी, भावना शर्मा, रजनी उपाध्याय, सरोज ओझा, रक्षा मिश्रा, शन्नो तिवारी, राधा व्यास, सुनीता शर्मा, मोना शर्मा, मधुलिका द्विवेदी एवं बबीता नागर द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के अंत में समाज के लगभग 1500 से अधिक बंधुओं की उपस्थिति में सहभोज का आयोजन किया गया। उपस्थित जनसमूह ने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे समाज की एकता और सांस्कृतिक परंपरा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। उक्त जानकारी कौशल्या त्रिवेदी ने दी।

See also  30 November Horoscope : इस राशि के जातकों केआर्थिक स्थिति में होगा सुधार, जानें आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन …
Share This Article