AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम के रविंद्र शुक्ला को मिली नवीन जिम्मेदारी ; नरेंद्र मोदी विचार मंच में प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत, दी शुभकामनाएं एवं बधाई

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

resized compressed 1774145396444

- Advertisement -

रतलाम 22 मार्च राष्ट्रहित एवं संगठन विस्तार के संकल्प के साथ कार्यरत नरेंद्र मोदी विचार मंच (मुख्य शाखा) ने मध्यप्रदेश में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए रतलाम निवासी रविंद्र शुक्ला को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।

यह नियुक्ति संगठन के शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन एवं सामूहिक सहमति से की गई, जिसमें सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इनकी अनुशंसा एवं सहमति से हुई नियुक्ति

राष्ट्रीय स्तर राष्ट्रीय अध्यक्ष –रवि चाणक्य,राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) – प्रदेश स्तर (मध्यप्रदेश)
प्रदेश अध्यक्ष –सुनील कुमार सांखला,प्रदेश मुख्य महामंत्री – हिम्मत परिहार
प्रदेश महासचिव – सचिन सोलंकी
प्रदेश प्रभारी –महेश चंद्र माहेश्वरी
प्रदेश प्रवक्ता –मोहनलाल रायपुरिया

निर्णय एवं नियुक्ति आदेश

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष –राकेश कुमार चौहान संगठनात्मक सहमति राष्ट्रीय महामंत्री संगठन एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री प्रदेश कोर कमेटी के समस्त सम्मानित सदस्य निष्ठा, सेवा को मिला सम्मान रविंद्र शुक्ला लंबे समय से संगठन और समाज के लिए सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी जनसेवा, संगठन के प्रति समर्पण और प्रभावी योगदान को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

शुभकामनाएं एवं संदेश

प्रदेश मीडिया प्रभारी कैलाश मुकाती (VIP), मनावर ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा—“यह नियुक्ति संगठन को नई ऊर्जा देगी और युवाओं के लिए प्रेरणा का मार्ग प्रशस्त करेगी। हमें विश्वास है कि आप अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ करेंगे।”साथ ही उन्होंने रविंद्र शुक्ला को उज्ज्वल कार्यकाल हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

‘परम वैभव भारत’ के संकल्प की ओर सशक्त कदम

See also  रतलाम स्थापना दिवस : भगवान श्री रत्नेश्वर महादेव मंदिर की पूजा अर्चना के साथ हुई महाआरती, 23 जनवरी को मनाएंगे गौरव दिवस,तीन दिवसीय कार्यक्रमों की हुई शुरूआत

यह नियुक्ति संगठन के उस उद्देश्य को और मजबूत करेगी, जिसके तहत एक सशक्त, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Share This Article