AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam/जलगंगा संवर्धन अभियान का हुआ शुभारंभ ; दो मुंह की बावड़ी की सफाई में अफसर व नेताओं ने किया श्रमदान,विरासत में मिले जल स्त्रोतों को हमें सहेजना होगा-महापौर पटेल

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

IMG 20260320 WA0044

- Advertisement -

प्राचीन जल स्त्रोतों को सहेजने में जनभागीदारी आवश्यक-कलेक्टर

रतलाम 20 मार्च । जल है तो कल है की बात सभी करते हैं, विरासत में मिले कुएं, बावड़ी, तालाबों को हमे सहेजना होगा क्योंकी हमारे पूर्वजों ने आने वाली पीढ़ी की सुविधा के दृष्टिगत रखते हुए इनका निर्माण किया था।

उक्त उद्गार महापौर प्रहलाद पटेल ने नगर निगम तिराहे पर आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये। उन्होने सभी को वर्षप्रतिपदा की शुभकामना देते हुए कहा कि हमें विरासत में मिले जल स्त्रोतों को साफ-स्वच्छ रखकर सहेजना होगा। भू-जल स्तर को बढ़ाने पर जोर देते हुए उन्होने कहा कि भू-जल स्तर गिरता जा रहा है इस भू-जल स्तर को बढ़ाने हेतु नागरिकों को जागरूक होकर अपने भवनों की छतों पर वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाकर वर्षा के जल को भूमि में उतारना होगा।

जिला कलेक्टर मिशा सिंह ने इस अवसर पर कहा कि आज वर्ष प्रतिपदा के दिन जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ पुरे राज्य में किया जा रहा है यह अभियान 30 जून तक चलेगा। इस अभियान के तहत प्राचीन जल स्त्रोतों को साफ-स्वच्छ, सौन्दर्यीकरण, पौधारोपण कार्य में जन भागीदारी आवश्यक है इसलिये नागरिकों का इस अभियान में जुड़ना अति आवश्यक है।

निगम आयुक्त अनिल भाना ने स्वागत उद्बोधन देते हुए अभियान की विस्तृत जानकारी दी व बताया कि गत वर्ष 12 बावड़ियों की सफाई, पौधारोपण, सौन्दर्यीकरण तथा 70 वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाये गये थे। इस वर्ष 30 से 35 बावड़ियों की सफाई, पौधारोपण व निजी व शासकीय भवनों पर वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाये जाने का लक्ष्य रखा गया है।

See also  रतलाम विकास प्राधिकरण की योजनाओं को मिलेगी गति :कैबिनेट मंत्री काश्यप के प्रयासों से आरडीए को 25 करोड़ का ऋण स्वीकृत,बहुप्रतिक्षित ट्रांसपोर्ट नगर सहित अन्य योजनाएं होगी क्रियान्वित

उद्बोधन पश्चात् महापौर प्रहलाद पटेल, जिला कलेक्टर मिशा सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त अनिल भाना, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत वैशाली जैन, एसडीएम आर्ची हरित, जलकार्य एवं सीवरेज समिति प्रभारी भगतसिंह भदौरिया, स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन समिति प्रभारी विशाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, महापौर परिषद सदस्य धर्मेन्द्र व्यास, रामू भाई डाबी, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती हीना मेहता, पार्षद परमानन्द योगी, योगेश पापटवाल पार्षद प्रतिनिधि हार्दिक मेहता, राजेश माहेश्वरी, शेरू पठान, राजेन्द्र चौहान, कार्यपालन यंत्री राहूल जाखड़, सहायक यंत्री सुहास पंडित, उपयंत्री बी.एल. चौधरी, ब्रजेश कुशवाह सहित नागरिकों ने दो मुंह की बावड़ी के सफाई कार्य में श्रमदान कर अभियान की शुरूआत की।

Share This Article
Follow:
वर्ष-2012 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 15 वर्षों आज का दिन न्यूज, बीबीसी टाइम्स इन, दैनिक समाचार पत्रों सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल आज 24 इन न्यूज केभूमिका का निर्वहन। वर्ष-2022में श्रम जीवी पत्रकार संघ पत्रकार के अलावा भारतीय पत्रकार संघ बीपीएस के सक्रिय सदस्य। Contact : +91-6268143141 E-mail : bharatsharma7658@gmail.com