AAJ24

[state_mirror_header]

जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह ने की सूरजपुर के विभिन्न ब्लाकों के प्रभारियों की नियुक्ति,

Priyanshu Ranjan

सूरजपुर । संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में जिला कांग्रेस कमेटी सूरजपुर ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह ने जिले के विभिन्न ब्लॉकों के लिए प्रभारी नियुक्त किए हैं। यह नियुक्तियां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार की गई हैं।

- Advertisement -

       बताया गया है कि इन नियुक्तियों का मुख्य उद्देश्य जिले के सभी बूथों,पंचायतों और वार्डों में संगठनात्मक ढांचे को शीघ्र पूर्ण करना तथा कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना है। इसके लिए प्रेमनगर, रामानुजनगर, सूरजपुर, प्रतापपुर, भैयाथान, सलका, लटोरी, ओड़गी और बिहारपुर ब्लॉकों में अलग-अलग प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

- Advertisement -

      जारी आदेश के अनुसार प्रेमनगर ब्लॉक के लिए ईस्माईल खान और आनंद कुंवर को प्रभारी बनाया गया है, रामानुजनगर ब्लॉक में मेहदी यादव और बिहारी कुलदीप को जिम्मेदारी दी गई है। सूरजपुर ग्रामीण ब्लॉक के लिए अशोक जगते और संजीव श्रीवास्तव को प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि सूरजपुर शहर ब्लॉक की जिम्मेदारी नरेंद्र जैन और विकास सिंह को सौंपी गई है।

       इसी प्रकार प्रतापपुर ब्लॉक में सुनील अग्रवाल और अभिषेक श्रीवास्तव, भैयाथान ब्लॉक में संजय डोसी और प्रदीप साहू, तथा सलका ब्लॉक में नवीन जायसवाल और वेदप्रकाश मिश्रा को प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा लटोरी ब्लॉक के लिए इम्तियाज जफर और सुनील सारथी, ओड़गी ब्लॉक में अनिल गुप्ता और आशीष यादव तथा बिहारपुर ब्लॉक के लिए संजय यादव और अंशु पांडेय को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

      जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह ने सभी नियुक्त प्रभारीगण को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने प्रभार वाले ब्लॉकों में शीघ्र ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित करें, साथ ही संगठन विस्तार से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करें।

See also  हादसा या आत्महत्या? छात्रावास की छत से गिरी दिव्यांग छात्रा की इलाज के दौरान मौत

     उन्होंने यह भी कहा कि बैठक में संबंधित ब्लॉक अध्यक्षों के साथ पूर्व विधायक, वरिष्ठ कांग्रेसजन और पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त और सक्रिय बनाया जा सके।

Share This Article