भरत शर्मा की रिपोर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर संगठन को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। यह नियुक्तियां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश और संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कामले की सहमति से की गई हैं। प्रकोष्ठ की अध्यक्ष प्रियंका किरार द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए कुल 26 जिलाध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई। नियुक्त जिलाध्यक्षों का कार्य संगठन को सक्रिय करने, महिला उत्पीड़न के मामलों पर निगरानी रखने और जिले स्तर पर प्रभावी कदम उठाने में रहेगा।
मुख्य नियुक्तियों में शामिल हैं— श्योपुर में कुमारी शमीम बानो, भिण्ड में श्रीमती शर्मा, ग्वालियर में श्रीमती कीर्ति पाठक, दतिया में श्रीमती रेखा अहिरवार, सागर शहर में श्रीमती गीता कुशवाह, सागर ग्रामीण में श्रीमती मोहिनी कश्यप, निवाड़ी में श्रीमती मीना श्रीवास्तव, पन्ना में श्रीमती सुप्रिया बुंदेला, सतना शहर में श्रीमती साधना कपूर, रीवा शहर में श्रीमती सत्या द्विवेदी, सीधी में श्रीमती प्रियंका सिंह, सिंगरौली में श्रीमती पूजा पांडेय, अनूपपुर में श्रीमती दीपा सिंह, उमरिया में श्रीमती निर्मला तिवारी, कटनी में श्रीमती रूपा तिवारी, जबलपुर शहर में श्रीमती शोभा उपाध्याय, जबलपुर ग्रामीण में श्रीमती उमा बाई उइके, नरसिंहपुर में श्रीमती शबनम खान, नर्मदापुरम में श्रीमती साधना दुबे, खंडवा में श्रीमती सुधा सिंह, इंदौर में श्रीमती सुधा भंडारी, बालाघाट में श्रीमती मधु गजभिये, रतलाम में श्रीमती सलमा डेविड और बड़वानी में श्रीमती अजीत कौर सलूजा।
प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान ने सभी नव नियुक्त जिलाध्यक्षों से शीघ्र प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक बुलाकर भावी कार्ययोजना तैयार करने और संगठन को गति देने का आग्रह किया है। यह नियुक्तियां कांग्रेस के संगठन ढांचे को मजबूत करने और महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को गति देने में अहम भूमिका निभाएंगी। देखें पूरी लिस्ट….
