भरत शर्मा की रिपोर्ट

रतलाम। दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन दलित युवक तरुण खटीक की निर्मम हत्या के विरोध में रतलाम में अखिल भारतीय खटीक समाज के पदाधिकारियों और समाजजनों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि होली जैसे पावन पर्व के दिन हुई इस जघन्य घटना से पूरे देश का समाज आक्रोशित है और यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है।

ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और मुख्यमंत्री के नाम संदेश देते हुए समाजजनों ने मांग की कि इस मामले के सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। साथ ही पीड़ित परिवार को कम से कम 2 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी की गई
समाजजनों ने यह भी कहा कि आरोपियों की अवैध संपत्तियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।समाज के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि सरकार इस गंभीर घटना को संज्ञान में लेकर पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी।
ये थे मौजूद
इस दौरान अखिल भारतीय खटीक समाज जिला अध्यक्ष रमेशनागोरा, लक्ष्मी नारायण सुयल, छगनलाल खिंची,क्षत्रिय मालवा खटीक सेना संस्थापक प्रभु नेका,प्रदेश महामंत्री पवन सुयल, जिला अध्यक्ष दुर्गाशंकर खींची, शहर अध्यक्ष सानू सोलंकी, मीडिया प्रभारी मुकेश नेका, खटीक कल्याण समिति पन्नालाल पहाड़िया, संतोष नेका, मोनू चौहान, मोतीलाल चौहान, मनोज खोईवाल बंटी, पंकज बागड़ी, जगदीश नागोरा, श्याम सुयल, रमेश बोरीवाल, प्रकाश खिंची, धर्मेंद्र बोरीवाल तेजू काका, बब्लू चंदेल आदि कई पदाधिकारी और समाजजन उपस्थित रहे।
