AAJ24

[state_mirror_header]

उज्जैन /बनी -ठनी ब्यूटी पार्लर के सहयोग से आयोजित हुआ प्रेरक कार्यक्रम ; सृष्टि की रचना में सबसे बड़ा योगदान महिलाओं का- ज्योति प्रिया शर्मा

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

IMG 20260311 WA0106

- Advertisement -

उज्जैन, 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शैक्षणिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था द्वारा बनी ठनी ब्यूटी पार्लर के सहयोग से एक कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय टावर चौक स्थित सेलून परिसर में किया गया।

IMG 20260311 WA0107

कार्यक्रम की शुरुआत संस्था अध्यक्ष पंकज पांचाल द्वारा संस्था परिचय से हुई इसके पश्चात महिला दिवस पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस प्रति वर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है यह एक वैश्विक दिवस है जो महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, संस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियां को मान्यता देता है। उन्होंने महिला दिवस पर महिला शब्द का अर्थ बताते हुए कहा कि महिला शब्द भले ही तीन अक्षरों को मिलकर बना है परंतु उसका अर्थ बड़ा गंभीर है। उन्होंने कहा कि म का अर्थ होता है ममता, ह का अर्थ होता है हिम्मत और ला का अर्थ होता है लज्जा इन तीनों शब्दों में महिला की कल्पना को जाना बड़ा कठिन है। इतिहास गवाह है कि महिलाओं का जीवन का कों और कठिनाइयों से व्यतीत हुआ है।सीता माता से लेकर द्रौपदी तक ने कष्ट सहे है।

IMG 20260311 WA0109

इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दुर्गा वाहिनी की प्रातं संयोजिका सुश्री ज्योति प्रिया शर्मा ने कहां की सृष्टि की रचना में सबसे बड़ा योगदान महिलाओं का रहा है घर चलाने से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक का सफर महिलाओं द्वारा तय किया गया। परिवार के संचालन से लेकर बच्चों को किसी संस्कार देना चाहिए यह सारी जिम्मेदारी महिला निभाती है। परमपिता परमात्मा ने भी नारी को शक्ति की संज्ञा दी है।

कार्यकम संयोजक श्रीमती शैली शर्मा ने कहां कि हमारा इतिहास साक्षी है कि हमारे यहां देवताओं ने भी महिलाओं को आगे किया है हमेशा हमने सीताराम किया है राधे कृष्णा किया है। कभी भी मंदिर पर कृष्ण राधा नहीं लिखा गया है। राधा कृष्ण मंदिर ही लिखा गया है। उन्होंने कहा कि हम जब पुजन करते हैं और कहते हैं कि नमः पार्वती पते हर हर महादेव अर्थात पार्वती के पति को नमन करते हैं।

See also  उज्जैन में पुलवामा के वीर शहीदों को नमन/14 फरवरी को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा : शहीद दिवस पर 1965–1971 के युद्धवीरों सहित 21 पूर्व सैनिक का होगा सम्मान

इस अवसर पर दुगों वाहिनी की विभाग संयोग का श्रीमती लता चौहान, जिला संयोजिका श्रीमती प्रियंका सिंह परमार, प्रसिद्ध ब्यूटीशियन श्रीमती चंदना शर्मा, श्रीमती मनीषा उपाध्याय, श्रीमती ज्योति सिरवले, श्रीमती वर्षा पांच्छल ने भी अपनी बात रखी।

कार्यक्रम में श्रीमती रचना चौहान, श्रीमती निशा सोलंकी श्रीमती आयुषी परिहार श्रीमती प्रिया शर्मा, श्रीमती रूबी यादव, श्रीमती पूजा तिवारी, सुश्री सिदरा खान, सुश्री दिव्या मायन, सुत्री कीर्ति राठौर, सुश्री दीपांशी तोरान, उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सविता हाडा ने किया ने किया अन्त में आभार श्रीमती दीपिका सौलकी ने माना।

Share This Article