AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम/नमो ग्रुप फाउंडेशन द्वारा महिला दिवस पर हुआ भव्य समारोह,नारी सम्मान के साथ फागुन का उल्लास

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

IMG 20260307 WA00952

- Advertisement -

रतलाम। नमो ग्रुप फाउंडेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण को समर्पित कार्यक्रम एवं फाग महोत्सव का आयोजन उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका, उनके योगदान और सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

IMG 20260307 WA0094

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षाविद वीणा जोशी, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी की सीमा दीदी तथा मंजू देवड़ा (जीआरपी पुलिस थाना रतलाम) उपस्थित रहीं। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिला समाज की शक्ति है और महिलाओं के सम्मान, शिक्षा तथा आत्मनिर्भरता से ही समाज और राष्ट्र का विकास संभव है।

इस अवसर पर नमो ग्रुप फाउंडेशन के प्रदेश महामंत्री अशोक गुर्जर, महामंत्री अनीता कटारिया, प्रदेश प्रवक्ता सुनील निरंजनी, संभाग प्रभारी कमलेश जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष जीवन ज्योति, प्रदेश मंत्री भावना गुर्जर, जिला अध्यक्ष रवि देवड़ा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजुला महेश्वरी तथा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष मधु बाहेती सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मंजुला महेश्वरी एवं मधु बाहेती द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया अतिथियों का स्वागत लक्ष्मी सोनगरा, निर्मला वैष्णव,पूर्णिमा द्विवेदी,अन्नपूर्णा राठौड़ द्वारा किया गया

कार्यक्रम के अंत में फाग महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और फागण के उल्लासपूर्ण माहौल में कार्यक्रम का आनंद लिया। संचालन सोनल बाहेती ने किया।

See also  रतलाम में विकास की सौगात : महापौर पटेल ने वार्ड क्रमांक 34 में 15 लाख रुपए की लागत से विकास कार्यों का किया भूमि पूजन
Share This Article