AAJ24

[state_mirror_header]

संकल्प बजट 2026-27: एमसीबी जिले को ₹388.73 करोड़ की सौगात, चिरमिरी में 200 बिस्तरीय अस्पताल और देवाड़ांड में नया कॉलेज…

Bharat Sharma
Oplus_16908288

चिरमिरी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रस्तुत संकल्प बजट 2026-27 में एमसीबी (मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) जिले को बड़ी सौगात मिली है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि यह बजट क्षेत्र के समग्र विकास का रोडमैप है। जिले के लिए कुल लगभग ₹388.73 करोड़ 28 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई है।

- Advertisement -

चिरमिरी को मिला:

- Advertisement -

अग्निशमन मशीन एवं उपकरण खरीदी के लिए ₹5 लाख तथा नवीन फायर वाहन, वॉटर टेंडर, मिस्ट वाहन और वॉटर बाउजर के लिए ₹9.50 लाख स्वीकृत।

जिला चिकित्सालय को 200 बिस्तरीय अस्पताल के रूप में उन्नयन तथा 129 पदों की स्वीकृति।

वार्ड 20 में ऑडिटोरियम (₹5.50 लाख), अटल परिसर से लोको पुलिया तक गौरव पथ (₹2.80 लाख) और वार्ड 16 गौरव पथ (₹7.90 लाख) सहित विभिन्न सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य।

मनेंद्रगढ़ को मिला:

मनेंद्रगढ़-केल्हारी-जनकपुर राज्य मार्ग चौड़ीकरण (₹60 लाख), केवई-हसदेव नदी लिंक परियोजना (₹43 लाख), हसदेव बैराज (₹30 लाख) सहित कई संपर्क मार्गों के लिए राशि स्वीकृत।

नवीन शासकीय मेडिकल कॉलेज में 100 पद, अतिरिक्त 248 पदों की स्वीकृति, नर्सिंग कॉलेज में 42 पद और भवन निर्माण हेतु ₹9 लाख।

भरतपुर CHC का 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल में उन्नयन (₹19 लाख)।

250 सीटर सेंट्रल लाइब्रेरी (₹441.49 लाख), संयुक्त संभागीय कार्यालय (₹70 लाख) और न्यायिक आवास (₹715.96 लाख) की स्वीकृति।

खड़गवां को मिला:

पेंड्री-बेलकामार मार्ग (₹800 लाख) सहित विभिन्न सड़क एवं पुल निर्माण कार्यों की स्वीकृति।

देवाड़ांड में हसदेव नदी पर बैराज (₹30 लाख), कोरजा डायवर्जन योजना (₹4 लाख), उधनापुर नाला और साजा पहाड़ व्यपवर्तन कार्य।

देवाड़ांड में नवीन महाविद्यालय की स्थापना।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प के अनुरूप यह बजट जिले को सुरक्षित, शिक्षित और सशक्त बनाएगा। आने वाले वर्षों में इसका सकारात्मक प्रभाव दिखाई देगा।

See also  सिविल जज परीक्षा 2023 के परिणामों को चुनौती देने वाली सभी याचिकाएं खारिज
Share This Article